Doordrishti News Logo

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री का कुड़ी में जाट समाज ने किया स्वागत

जोधपुर,केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री का कुड़ी में जाटसमाज ने किया स्वागत। कुड़ी भगतासनी वीर तेजा मंदिर के प्रागण में भारत सरकार के राज्य मंत्री और अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी का वीर तेजा समिति के सदस्य और जाट समाज द्वारा मंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया गया।

यह भी पढ़ें – कारोबारी से 31 लाख रुपए की लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार,लूट की राशि बरामद

इस अवसर पर मंत्री ने सभी समाज से बालिका शिक्षा पर जोर देने का आह्वान किया। उन्होंने समाज द्वारा बनाई जा रही बालिका छात्रावास की प्रशंसा की। केंद्र में किसानों के हितों की रक्षा व एमएसपी से संबंधित मामलों में हमेशा किसानों के साथ खड़े रहने का वादा किया।

उन्होंने जाट समाज से सत्यवादी वीर तेजाजी के पदचिह्नों पर चलने का आग्रह करते हुये युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवति से दूर रहने का भी आह्वान किया। स्वागत कार्यक्रम मे वीर तेजा मंदिर कुड़ी भगतासनी के अध्यक्ष हेमाराम रिणवा,कोषाध्यक्ष प्रेमाराम सेगवा,सचिव जगदीश चौधरी,संरक्षण धर्मेंद्र काला,छगन माहिया,भंवर बुगालिया,नगेंद्र चौधरी,भंवर बिडियासर,सहदेव काला,सुगनाराम सियाग,देवाराम कुड़िया,भरत सिंह चौधरी,गजेंद्र माहिय,मोहन चौधरी,हनुमान सिरोही,ज्ञान सिंह डूडी,दिनेश चौधरी,हिंदू दोलाराम डूडी,राधेश्याम बंसल,बेनिगोपाल बिडियार,रविन्द्र सियाग,जसपाल जाजड़ा,सुनील, विशाल इत्यादि समाज के लोग मौजूद थे।

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026