Doordrishti News Logo

संदिग्ध कार की तलाशी में मिला 16 किलो अवैध डोडा पोस्त,दो गिरफ्तार

  • गाड़ी में मिली एक नंबर प्लेट
  • क्रेटा कार जब्त

जोधपुर,संदिग्ध कार की तलाशी में मिला 16 किलो अवैध डोडा पोस्त, दो गिरफ्तार। जिले की ग्रामीण पुलिस ने फलोदी रोड पर तंदूरी रेस्टोरेंट के पास में एक संदिग्ध कार की तलाशी ली। कार की डिक्की में प्लास्टिक का कट्टा मिला जिसमें 16 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने कार में सवार दो युवकों एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें – पांच स्वर्ण सहित आठ पदकों पर साधा निशाना

कार की पिछली सीट पर एक अन्य नंबर प्लेट भी मिली है। पूछताछ में युवकों ने किसी तीसरे व्यक्ति से अवैध डोडा पोस्त लाना बताया। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकथाम की कड़ी में समस्त वृताधिकारियों एवं थानाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

इस कड़ी में एएसपी भोपालसिंह के सुपरविजन में वृताधिकारी ओसियां मदनलाल रॉयल,थानाधिकारी राजेश कुमार गजराज की गठित टीम ने फलोदी रोड पर तंदूरी रेस्टोरेंट के निकट एक क्रेटा कार में बैठे दो युवकों को संदिग्ध लगने पर गाड़ी की तलाशी ली।

कार की डिक्की में प्लास्टिक कट्टे में 16 किलो अवैध डोडा पोस्त मिला। पुलिस ने इस संबंध में दोनों युवकों प्रहलादपुरा चामू निवासी करनाराम पुत्र मुल्तानराम जाट एवं बेरडों का बास रतानियों की ढाणी ओसियां निवासी मुकेश पुत्र विश्राराम जाट को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि यह अवैध डोडा पोस्त वे बडोडा गांव चंडालिया ओसियां निवासी प्रेमाराम उर्फ प्रेम खोत से लेकर आए हैं। पुलिस अब इसकी भी तलाश कर रही है।

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026