Doordrishti News Logo

अपराधियों के ठिकानों पर दबिश,शराब पीकर वाहन चलाने वालों के चालान काटे

जोधपुर,अपराधियों के ठिकानों पर दबिश,शराब पीकर वाहन चलाने वालों के चालान काटे। पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह के निर्देशानुसार आयुक्तालय में अवैध व आपराधिक गतिविधियों की रोक थाम हेतु शुक्रवार शाम सात से रात ग्यारह बजे तक एनडीपीएस एक्ट में वांछित अपराधियों के ठिकानों पर दबिश तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध 185 एमवी एक्ट में कार्रवाई अभियान चलाया गया।

इसे भी पढ़ें – लोहावट उपाधीक्षक और देचू सीआई सस्पेंड

इसके लिए समस्त सहायक पुलिस आयुक्तों ने अपने अपने हल्का क्षेत्र के समस्त थानाधिकारियों को संबंधित अभियान के संबंध में ब्रीफ कर पुलिस टीमें बनाकर चिन्हित स्थानों पर दविश देने हेतु रवाना किया गया।

इस दौरान कुल 28 वांछित अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी गई। दबिश के समय उनके घरों की सघन तलाशी ली गई तथा वाहनों के कागजात चेक किए गए। घर में उपस्थित्त परिवारजन के पहचान पत्र चेक कर तस्दीक की गई।

जो मुलजिम घर पर नहीं मिले। उनके परिजनों व पड़ोसियों से उनके बारे में पूछताछ की गई। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना बनाड द्वारा एक वांछित मुलजिम को गिरफ्तार किया गया तथा पुलिस थाना महामंदिर द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत एक कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध 185 एमवी एक्ट में सायंकालीन गश्त के दौरान कुल 41 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026