मादक पदार्थ तस्करी में एक साल से फरार वांटेड गिरफ्तार
जोधपुर,मादक पदार्थ तस्करी में एक साल से फरार वांटेड गिरफ्तार। कमिश्नरेट की पश्चिम पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में एक साल से फरार वांछित को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें – पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने किया चार थानों का निरीक्षण
विवेक विहार थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि गत वर्ष 26 अक्टूबर को झंवर पुलिस ने मुल्जिम मनोज कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से डोडा पोस्त,अफीम व स्मैक बरामद किया था।इसका अनुसंधान विवेक विहार थानाधिकारी द्वारा किया जा रहा है।
थानाधिकारी ने बताया कि प्रकरण में वांछित मुल्जिम धतरवालों की ढाणी,लूणावास जाटान धवा पुलिस थाना झंवर निवासी राजूराम उर्फ राजेश विश्नोई पुत्र धीमाराम करीब एक साल से फरार चल रहा था। उसे दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया है।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

