Doordrishti News Logo

फैक्ट्री परिसर में अवैध रूप से बायो डीजल बनाने की आशंका,चार लोगों पर केस दर्ज

30 सितंबर की कार्रवाई पर अब पुलिस के पास पहुंचा रसद विभाग

जोधपुर,फैक्ट्री परिसर में अवैध रूप से बायो डीजल बनाने की आशंका, चार लोगों पर केस दर्ज। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र द्वितीय चरण एमआईए में एक फैक्ट्री परिसर पर रसद विभाग टीम ने 30 सितंबर को रेड दी थी। जहां से अवैध रूप से बायो डीजल बनाने की जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें – हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग,दस दमकलों ने मिलकर बुझाया

यहां फैक्ट्री परिसर में भूमिगत टैंक और साजो सामग्री पाई गई। चार लोगों को नामजद कर शुक्रवार को बासनी थाने में केस दर्ज कराया गया। सबसे बड़ी बात है कि पांच दिन पहले की कार्रवाई के बाद अब पुलिस में केस दर्ज कराया गया।

थानाधिकारी शफीक मोहम्मद की तरफ से अब जांच आरंभ की गई है। थानाधिकारी शफीक मोहम्मद ने बताया कि प्रवर्तन जिला रसद अधिकारी महिमा जैन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि रसद विभाग टीम ने 30 सितंबर को बासनी औद्योगिक क्षेत्र द्वितीय चरण में एमआईए स्थित फेमकेम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर दबिश दी थी।

यहां पर फैक्ट्री परिसर में अवैध रूप से बायो डीजल निर्मित किया जा रहा था। जहां पर एक भूमिगत टैंक भी था। साथ ही पेट्रो केमिकल उत्पाद आदि रखे हुए थे। प्रथम दृष्टया अवैध रूप से बायो डीजल को बनाया जा रहा था।

थानाधिकारी शफीक मोहम्मद के अनुसार फिलहाल केस दर्ज करवाया गया है। इसमें पावटा छठीं सी रोड निवासी रिषि पंकज भाई पारिख, दिनेश कुमार शाह,दर्पण दिनेश भाई शाह एवं प्रतापगढ़ के शुभंम आनंद के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।

फिलहाल पुलिस ने प्रकरण को लेकर मौका मुआयना नहीं किया है। रसद अधिकारी के उपस्थिति में अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

Related posts: