Doordrishti News Logo

उधारी के रुपए मांगने पर महिला दुकानदार से मारपीट,केस दर्ज

जोधपुर,उधारी के रुपए मांगने पर महिला दुकानदार से मारपीट,केस दर्ज। निकटवर्ती सालोड़ी गांव में एक महिला दुकानदार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की।

यह भी पढ़ें – ठेला चालक को चाकू दिखाकर बदमाशों ने लूटा

महिला ने आरोपियों से अपनी पहले की उधारी मांगी तो उन लोगों ने दुकान में घुस कर महिला और उसके पुत्र से मारपीट कर दी। जाते हुए आरोपी उसे धमकी भी देकर गए। पीडि़त की तरफ से राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि भीलों की ढाणी सालोड़ी निवासी ओमप्रकाश पुत्र खीयाराम भील ने पुलिस को बताया कि गांव में उसकी परचूनी सामान की दुकान है। जहां पर तेजाराम और उसके पांच सात साथी सामान लेने आए।

इन लोगों से पहले की उधारी के रुपए मांगे गए तो मारपीट करने लगे। दुकान मेें बैठी उसकी मां से भी अभद्र व्यवहार किया। आरोपियों ने उन्हें जान की धमकी भी दी। राजीव गांधी नगर पुलिस मामले में जांच कर रही है।

शास्त्रीनगर थाने में दी रिपोर्ट में इन्द्रा नगर बासनी निवासी महिपाल तांड़ी पुत्र पप्पाराम जाट ने पुलिस को बताया कि 12 वीं रोड़ पर उसका एक सरस का बूथ आया हुआ है जहां पर आये अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और सरस डेयरी केबिन में तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया।

Related posts: