Doordrishti News Logo

बोलेरो पिकअप और दुपहिया वाहन चोरी के प्रकरण दर्ज

जोधपुर,बोलेरो पिकअप और दुपहिया वाहन चोरी के प्रकरण दर्ज। शहर में वाहन चोरों ने एक बोलेरो पिकअप और दो बाइक की चोरी कर ली। संबंधित थानों में रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – ढाबे के पास में दुकान में मिली अवैध शराब,आरोपी गिरफ्तार

मथानिया पुलिस ने बताया कि नेवरा निवासी मोहम्मद फारूक पुत्र मोहम्मद सदीक की बोलेरो पिकअप उसके घर के आगे खड़ी थी। रात को अज्ञात शख्स उसे चुरा ले गया। सुबह उठने पर गाड़ी अपने स्थान पर नहीं मिली।अज्ञात शख्स के खिलाफ गाड़ी चोरी का प्रकरण दर्ज करवाया गया।

दूसरी तरफ सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में प्रथम बी रोड कृष्ण गोदाम वाली गली सरदारपुरा निवासी नितिन पुत्र रमेशचन्द्र प्रजापत ने पुलिस को बताया कि वह महात्मा गांधी अस्पताल आया था। जहां बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई।

सरदारपुरा पुलिस बाइक चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जबकि उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में ज्वाला भवन मोहनपुरा पुलिया के पास रहने वाले शिवांशु झा पुत्र शिव दत्त झा ने पुलिस को बताया कि घर के बाहर खड़ी की उसकी बाइक चोरी हो गई।

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026