Doordrishti News Logo

ढाबे के पास में दुकान में मिली अवैध शराब,आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर,ढाबे के पास में दुकान में मिली अवैध शराब,आरोपी गिरफ्तार। शहर के निकट पाल शिल्प ग्राम में एक ढाबे के पास में अवैध रूप से शराब बेच रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें – शास्त्री गांधी जयंती पर चलाया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम

एसीपी बोरानाडा नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि पाल शिल्प ग्राम गणेश ढाबा के पास का छैल सिंह एक दुकान में भारी मात्रा में अवैध शराब रख कर ग्राहकों को बेच रहा है।

इस पर बोरानाडा थानाधिकारी शकील अहमद के साथ एएसआई भगाराम मय जाब्ते के वहां पहुंचे और सालवाखुर्द पीपाड़ शहर हाल पाल चेतना नगर निवासी छैलसिंह पुत्र गंगा सिंह को गिरफ्तार किया।

उसकी दुकान की तलाशी लिए जाने पर वहां से 48 बीयर की बोतल, 9 केन बीयर,ढोलामारू देशी शराब 83 पव्वे,25 पव्वे देशी मदिरा,वाईड लैस वोडका शराब के 37 पव्वे क्लासिक विहस्की अंग्रेजी शराब 30 पव्वे, मेकडोवेल विहस्की के 7 पव्वे, ऑफिसर च्वाइस विहस्की 15 पव्वे जब्त किए गए।

उसके पास से 8540 रुपए भी बरामद किए गए। पुलिस की टीम में कांस्टेबल रघुवीरसिंह,राहुल,मोहन राम,दलाराम आदि शामिल थे। स्पेशल टीम के निरीक्षक तेजकरण, हैडकांस्टेबल शैतानसिंह,गंगासिंह शामिल थे।

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026