Doordrishti News Logo

शिप हाउस मंदिर से बालाजी के जेवरात चोरी

जोधपुर,शिप हाउस मंदिर से बालाजी के जेवरात चोरी। पावटा पोलो क्षेत्र चौराहे पर स्थित शिप हाउस बालाजी के मंदिर में सैंधमारी करके अज्ञात नकबजन गहने चुराकर ले गया।

एक नजर इस पर भी डालिए – आपसी रंजिश के चलते मारपीट,हमले का आरोप

नागरी गेट थाने में दी रिपोर्ट में सरगरा कॉलोनी गली नम्बर 2 नागौरी गेट निवासी ओम प्रकाकश पुत्र नेनाराम सरगरा ने पुलिस को बताया कि 1 अक्टूबर की रात्रि के समय अज्ञात नतबजनों ने शिप हाउस बालाजी मंदिर में सैंधमारी कर बालाजी के भक्तों की ओर से चढाये गये सोने चांदी के गहने चुराकर ले गया।

मशीन का सेंसर चोरी 
बनाड़ थाने में दी रिपोर्ट में सीकर जिले के खाटू श्याम थानान्तर्गत मगनपुरा निवासी ठेकेदार राजकुमार पुत्र सोहनलाल जाट ने पुलिस को बताया कि थबुकड़ा गांव में लगी उसकी ए मशीन में लगा अपोलो सेंसर मशीन का सेंसर को उत्तरप्रदेश निवासी अंकित कुमार पुत्र राकेश कुमार चुराकर ले गया।

Related posts: