Doordrishti News Logo

मामा के रिटायरमेंट कार्यक्रम में हवाई फायर करने का आरोपी भांजा गिरफ्तार

जोधपुर,मामा के रिटायरमेंट कार्यक्रम में हवाई फायर करने का आरोपी भांजा गिरफ्तार। शहर में सोमवार की शाम को सीजीएसटी इंस्पेक्टर मामा के रिटायरमेंट में हुए मिस हवाई फायर से बैंड वाले पर गोली चलाने वाले आरोपी भांजे को बासनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें – 10 बजे बाद ध्वनि विस्तारक व रात्रि 12 बजे के बाद कोई गतिविधि का संचालन नही होगा

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बासनी थाना अधिकारी मोहम्मद शफीक खान ने बताया कि बासनी थाना क्षेत्र के हड्डी मिल स्थित सीजीएसटी ऑफिस के बाहर एक इंस्पेक्टर के रिटायरमेंट का कार्यक्रम चल रहा था।

इस दौरान सेवानिवृत्त हो रहे इंस्पेक्टर के भांजे ने जश्न मनाते 12 बोर की बंदूक लोड की,जिससे अचानक एक मिस फायर हुआ और वह बैंड बजा रहे एक व्यक्ति के सीने के आर-पार हो गया।

इसके बाद आरोपी भांजा मौके से फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी भांजे रातानाडा के एयरफोर्स निवासी अजीत सिंह नरुका को गिरफ्तार किया। जिसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आर्म्स एक्ट और जीवन संकट में डालने का केस दर्ज
बासनी थानाधिकारी खान ने बताया कि घायल भीतरी शहर स्थित चांदी हॉल के आहोर की हवेली निवासी फकरुद्दीन मोती चौक में शुभम बैंड के यहां बैंड मास्टर का काम करता है। एयरफोर्स के कैलाश नगर निवासी सेंट्रल जीएसटी से इंस्पेक्टर विजय सिंह का रिटायरमेंट कार्यक्रम चल रहा था।

उन्हें ऑफिस से विदाई दी जा रही थी। तभी अजीत सिंह ने फायरिंग की। जो मिस फायर होकर गोली उसके सीने के आर-पार हो गई। पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और जीवन संकट में डालने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026