Doordrishti News Logo

अनंत चतुर्दशी आज विसर्जन के साथ दस दिवसीय गणेश महोत्सव का होगा समापन

जोधपुर,अनंत चतुर्दशी आज विसर्जन के साथ दस दिवसीय गणेश महोत्सव का होगा समापन। शहर में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति महोत्सव के दौरान चर्तुथी पर स्थापित गणेश मूर्तियों का पूजन के बाद गुलाब सागर में विर्सजन किया जाएगा। गणेश महोत्सव समिति की ओर से निकाले जाने वाला मुख्य जुलूस जालोरी गेट से प्रारंभ होकर गुलाब सागर में गणेश मूर्तियों के विसर्जन पर समाप्त होगा।

गणेश महोत्सव समिति द्वारा निकाले जाने वाला मुख्य जुलूस जालोरी गेट,आडा बाजार,कंदोई बाजार, माणक चौक,उम्मेद चौक होते हुए गुलाब सागर पहुंचेगा। बाहर से एवं शहर के अंदर से आने वाली झांकियों के लिए नागोरी गेट,उम्मेद चौक,घंटाघर,माणक चौक,कंदोई बाजार,त्रिपोलिया बाजार,सोजती गेट चौकी,जालोरी गेट मार्ग निर्धारित रहेगा।

यह भी पढ़िए – कार में लगी भीषण आग,जनहानि नहीं

अनन्त चतुर्दशी पर विसर्जन के लिए गली-मोहल्लों से निकलने वाली झांकियों के साथ पुलिस तैनात रहेगी। जो झांकियों के जलाशयों तक पहुंचने के दौरान साथ रहेगी। इसके अलावा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व हादसों से बचाव के लिए जलाशयों पर भी पुलिस तैनात रहेगी।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026