Doordrishti News Logo

एम्स जोधपुर का 13वां स्थापना दिवस समारोह आज

जोधपुर,एम्स जोधपुर का 13वां स्थापना दिवस समारोह आज। एम्स जोधपुर मंगलवार को अपना 13वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के पूर्व निदेशक पद्म भूषण डॉ. केके तलवार और एम्स जोधपुर के अध्यक्ष डॉ.एसएस अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक भाजपा मनायेगी सेवा पखवाड़ा

इस कार्यक्रम मुख्य आकर्षण पुरस्कार समारोह होगा,जिसमें कुल 37 निदेशक पदक मेधावी छात्रों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों को मान्यता देते हुए प्रदान किए जाएंगे। इनमें से 19 निदेशक स्वर्ण पदक और 18 निदेशक रजत पदक एमबीबीएस और नर्सिंग के छात्रों को दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, व्यक्तिगत विषयों में उत्कृष्टता के लिए 88 स्वर्ण पदक वितरित किए जाएंगे,जिनमे 45 एमबीबीएस छात्रों के लिए और 43 नर्सिंग छात्र शामिल होंगे।

एम्स जोधपुर के कार्यकारी निदेशक प्रो.जीडी पुरी भी सभा को संबोधित करेंगे और संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे, जिसमें महत्वपूर्ण उपलब्धियों और भविष्य के लक्ष्यों की रूपरेखा होगी।

Related posts:

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026