Doordrishti News Logo

182 शराब के पव्वे और 16 केन जप्त,चार गिरफ्तार

आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई का चलाया अभियान

जोधपुर,182 शराब के पव्वे और 16 केन जप्त,चार गिरफ्तार। पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री और आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए शाम 7 से रात 10 बजे तक सायंकालीन गश्त की गई। साथ ही आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई का अभियान भी चलाया गया। पुलिस कमिश्नरेट के सभी वृत्ताधिकारियों के नेतृत्व में थानाधिकारियों ने अपने-अपने थाना हल्कों में गश्त अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

इस दौरान डांगियावास थाना पुलिस ने आबकारी एक्ट में 50 देशी शराब के पव्वे जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। करवड़ थाना पुलिस ने 45 देशी शराब के पव्वों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने 39 देशी शराब के पव्वे और 16 बीयर के केन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। विवेक विहार थाना पुलिस ने भी 48 देशी शराब के पव्वों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026