हर्षोल्लास के साथ मनाया हरतालिक तीज का पर्व

  • महिलाओं ने रखा व्रत
  • लघुउद्योग भारती भवन के सभागार में हुआ रंगारंग कार्यक्रम
  • पुरस्कार पाकर खिले चेहरे

जोधपुर,हर्षोल्लास के साथ मनाया हरतालिक तीज का पर्व। शहर में शुक्रवार को हरतालिका तीज का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने अखंड व्रत रखा। इसमें चार प्रहर की पूजा,होम कर अखंड सुहाग की कामना की गई।

यह भी पढ़ें – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने ली संभाग स्तरीय बैठक

महिलाओं व कन्याओं ने गुरुवार रात्रि 12 बजे से निराहर बिना जल के रहकर सायंकाल माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने सुहाग की वस्तुएं देवी को अर्पित की। हरतालिका पूजन के लिए भगवान शिवजी,माता पार्वती और श्रीगणेश की रेत व काली मिट्टी की प्रतिमा बना कर पूजा स्थल को फूलों से सजाकर एक चौकी में स्थापित कर पूजन किया गया।

यह व्रत भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन का प्रतीक है। इसे सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु और कुशलता के लिए करती हैं,जबकि अविवाहित लड़कियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं। हरितालीका का निर्जला व्रत रखा जाता है।

मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज जोधपुर नगर समिति की तरफ से शुक्रवार को लघु उद्योग भारती भवन के सभागार में हरतालिका तीज का सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज की सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों,युवक युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नेपाली महिलाओं ने हरतालिका तीज पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा परंपरागत वेशभूषा में नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

समारोह की अध्यक्षता यम बहादुर नेपाली, महिला अध्यक्ष सानु बस्नेत,सदस्य कमला शर्मा,शोभा भंडारी,पदमा भंडारी,सुशीला भंडारी,उपाध्यक्ष गणेश बोगटी,कोषाध्यक्ष उदित भंडारी,सदस्य राम बहादुर पोखरेल, ताल बहादुर गुरुंग एवं अन्य सदस्यगण एवं समाजसेवी द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। संचालन सचिव खगेश्वर शर्मा ने किया।

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025