Doordrishti News Logo

दिनदहाड़े सूने मकान से नगदी जेवर चोरी

जोधपुर,दिनदहाड़े सूने मकान से नगदी जेवर चोरी।शहर के बोरानाडा पुलिस थाना क्षेत्र के आरती नगर में एक घर में दिनदहाड़े चोरी हो गई। अज्ञात चोर नगदी और जेवरात ले गए। घर मालकिन की तरफ से रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – मारवाड़ गौ सेवा सम्मान समारोह में पुरस्कार पाकर खिल उठे गौ सेवकों के चेहरे

पुलिस ने बताया कि मूलत: दवों की ढाणी कराणी हाल आरती नगर में रहने वाली गीता पत्नी भींयाराम चौधरी की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि वह 29 अगस्त को दिन में अपनी ड्यूटी पर चली गई थी। दोपहर में लौटी तो ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से आठ हजार की नगदी,25 तोला चांदी की पायजेब जोड़ी और अन्य छोटा मोटा सामान चोरी कर गए। बोरानाडा पुलिस मामले में जांच कर रही है।

आरसीसी प्लेटें चोरी
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाने में देवी रोड तृतीय विस्तार कमला नेहरू नगर प्रतापनगर निवासी कैलाश सुथार पुत्र पेपाराम ने रिपोर्ट दी कि उसके सुगन विहार क्षेत्र मेें अज्ञात उसकी आरसीसी की प्लेटें चोरी कर ले गए। चोरी गई प्लेटों की संख्या नहीं बताई गई है। मगर काफी संख्या में बताई जाती है। चौहाबो पुलिस ने अब इसमें जांच आरंभ की है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026