Doordrishti News Logo

टॉप टेन में शुमार फरार बीस हजार के इनामी तस्कर पकड़ा गया

जोधपुर,टॉप टेन में शुमार फरार बीस हजार के इनामी तस्कर पकड़ा गया।जिले की ग्रामीण पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे बीस हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकडऩे के लिए पिछले कई दिनों से पुलिस की टीम अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही थी। वह थाने के टॉप 10 बदमाशों की सूची में शामिल था।

यह भी पढ़ें – दनदनाती कार बाड़े में घुसी गाय मरी,दीवार टूटी

ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि फरार आरोपियों को पकडऩे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एनडी पीएस एक्ट के मामले में वांछित आरोपी विष्णु नगर लूणावास खारा निवासी सुमेर राम पुत्र भेपाराम डूडी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर बीस हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।

इसको लेकर चामू थाने की गठित टीम ने तकनीकी सूचना के आधार पर आरोपी के बंबोर आने की सूचना पर उसे दस्तयाब किया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस कार्रवाई में चामू थानाधिकारी ओमप्रकाश,कान्स्टेबल सुरेश पूनिया, खींयाराम,महिपाल, प्रभु राम शामिल थे।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026