Doordrishti News Logo

साइबर ठगी,पुलिस ने 1.05 लाख की राशि रिफंड करवाई

जोधपुर,साइबर ठगी,पुलिस ने1.05 लाख की राशि रिफंड करवाई। सूरसागर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में साइबर ठगों द्वारा ठगी गई करीब 1.05 लाख की राशि रिफंड करवाई है। सूरसागर पुलिस ने पहले भी अलग-अलग मामलों में कुल 7 लाख 11 हजार 545 रुपए की राशि रिफण्ड करवाई थी।

यह भी पढ़ें – महिला से दुष्कर्म,बदनाम करने का आरोप

थानाधिकारी मांगीलाल विश्नोई ने बताया कि पालडी पंवारा निवासी ठेकेदार लाल बहादुर से गत छह जुलाई को सीमेंट की गाड़ी भेजने के नाम पर तीन लाख की ठगी हो गई थी। इस मामले में फ्रॉडर के यश बैंक के खाते से 96 हजार रुपए की राशि होल्ड करवाई गई।

दूसरे मामले में 29 अप्रैल को रुपावतों का बेरा निवासी उम्मेद गहलोत के साथ 9516 रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई थी। इस मामले में भी राशि होल्ड करवाई गई। दोनों मामलों में कोर्ट के आदेश पर पीड़ितों को राशि रिफण्ड करवा दी गई है।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026