मारवाड गौ सेवा सम्मान समारोह 31को,47 गौ सेवकों का होगा सम्मान
- सामाजिक सरोकार के तहत फर्स्ट इंडिया न्यूज़ नई पहल
- सामाजिक संगठनों का भी होगा सम्मान
- अमरगढ़ रिसोर्ट्स में होगा समारोह
- केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत होंगे मुख्य आतिथ्य
- 2 कैबिनेट और दो स्टेट मिनिस्टर लेंगे कार्यक्रम में भाग
जोधपुर,मारवाड गौ सेवा सम्मान समारोह 31को,47 गौ सेवकों का होगा सम्मान। सामाजिक सरोकार का निर्वहन करते हुए फर्स्ट इंडिया इतिहास में पहली बार गायों के संरक्षण संवर्धन से लेकर गोचर भूमि पर से अतिक्रमण हटाने की मुहिम को हाथ में लेने और गायों की सेवा करने वाले गौ सेवकों,गौशालाओं के संचालकों और समाजसेवियों के अलावा सामाजिक संगठनों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल के सीईओ और प्रबंध संपादक पवन अरोड़ा के निर्देशन में जोधपुर के अमरगढ़ रिसोर्ट में शनिवार 31अगस्त को दोपहर 3 बजे मारवाड़ गौ सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – नशे में वाहन चलाते उत्पात मचाने वाले 266 लोगों को पकड़ा
फर्स्ट इंडिया के रेजिडेंट एडिटर राजीव गौड़ ने बताया कि जोधपुर के डीपीएस चौराहे के पास अमरगढ़ रिसोर्ट में आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य राजेन्द्र गहलोत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर,पशुपालन और डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत, संसदीय कार्य एवं विधि और न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत,पंचायती राज मंत्री और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी,उद्योग राज्यमंत्री केके विश्नोई, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली मौजूद रहेंगे। महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी, सूरसागर बड़ा रामद्वारा के मुख्य गादीपति रामस्नेही संत रामप्रसाद व क्रोएशिया यूरोप से महामंडलेश्वर ज्ञानेश्वर और माधवनंद विश्व शांति परिषद वियना, यूरोप के राजदूत कपिल अग्रवाल के सान्निध्य में कार्यक्रम का आयोजन होगा।
फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के वरिष्ठ प्रबंधक कमल पुरोहित ने बताया कि फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल के सीनियर एडिटर जिनेंद्र सिंह शेखावत और वॉयस प्रेजिडेंट विशाल माथुर की देखरेख में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गायों की सेवा करने वालों,गौशाला के संचालक और प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से गौ सेवा के प्रति समर्पित समाज सेवियों और सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया जाएगा,जिसमें,साध्वी प्रीति प्रियमवंदा,राजकुमार सिंह भंडारी, जवरी लाल सालेचा,भगवान राठी, हिम्मता राम,छगन लाल बाहेती, अशोक बागरेचा, दुर्ग सिंह,किस्तूर सिंह,कमलेश पुरोहित,प्रेम कुमार जोशी,सोहन सिंह बड़ली,घनश्याम ओझा,हस्तीमल सारस्वत,विमला गट्टानी, शैतान सिंह सांखला,सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी,श्याम भक्ति सेवा संस्थान, मरूधरा लोक कला और संगीत सेवा संस्थान,डॉ संजय व्यास,दिव्या कुमावत और शास्त्री मोहित दाधीच को सम्मानित किया जायेगा।
इसी तरह,गौ सेवा को समर्पित रहने वाले समाजसेवी सुनील तलवार, चंपालाल सोनी,डॉक्टर संजय मकवाना,होड़ल सिंह, शैला राम सारण,देवेंद्र बूडीया,पियूष डोसी, सुखराम जगदीश विश्नोई,प्रवीण पंवार, राजेंद्र सिंह इंदा,प्रेम जालानी,दर्शन नरेश जाजड़ा,एलसी बलाई,बद्रीराम किशोर जाखड़,ओम प्रकाश खत्री,तरनीजा मोहन सिंह राठौड़, राजेंद्र सिंह राखी,डॉ गुलाम अली कामदार,भागीरथ राजपुरोहित,गोपाल सिंह भलासरिया,राम चंद्र सिंह राजपुरोहित,अंकुर बीपी चौधरी, चुन्नी लाल टाक,दिलीप सोनी,सुमेर सिंह राजपुरोहित और खुशाल सांखला को सम्मानित किया जायेगा।
