Doordrishti News Logo

सेवानिवृत से बिटकाइन में निवेश के नाम पर 5.60 लाख की ठगी

रिश्तदार ने ही बनाया ठगी का शिकार

जोधपुर,सेवानिवृत से बिटकाइन में निवेश के नाम पर 5.60 लाख की ठगी। शहर के दधिमति नगर भदवासिया में रहने वाले रक्षा लेखा विभाग से सेवानिवृत कार्मिक से उनके एक परिचित ने बिटकाइन में निवेश के नाम पर 5.60 लाख की ठगी कर ली। 2017 में सेवानिवृति पर यह रकम दी गई थी मगर अब तक न तो लाभांश दिया और न ही मूल रकम लौटाई गई।

यह भी पढ़ें – एसआईपीएफ निदेशक की संभाग स्तरीय जनसुनवाई 30 को

पीडि़त ने माता का थान पुलिस थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है।आरोपी रिश्तेदार बताया गया है। दधिमति नगर भदवासिया निवासी योगानंद पुत्र भंवरलाल शर्मा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके एक रिश्तेदार लड्डा कॉलोनी पुरारी लोको रोड निवासी रविंद्र पुत्र जेठाराम जांगिड़ ने उनसे धोखाधड़ी की।

उनका कहना है कि वे रक्षा लेखा विभाग से सेवानिवृत हो रखे है। सेवा निवृति पर उनके रकम आई थी, जिसका पता रिश्तेदार रविंद्र को था। तब वर्ष 2017 जुलाई में उसने कहा कि वह बिटकाइन का काम करता है और अच्छा मुनाफा मिलता है। वे भी बिटकाइन में निवेश करते है तो अच्छा मुनाफा मिलेगा। उसके झांसे में आकर परिवादी योगानंद ने अपनी एक बैंक शाखा पावटा से उसे 5.60 लाख रुपए आरजीटीएस कर दिए थे। मगर बाद में रविंद्र ने व्यवहार बदल दिया और टालमटोल जवाब देता रहा।

उसने चेक भी दिए थे मगर उसके बैंक खाते में रकम नहीं होने से वे लगा नहीं पाए। आरोपी ने रकम को दो प्रतिशत लाभांश सहित लौटाने को कहा था, मगर नहीं दी। माता का थान पुलिस ने अब धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करते हुए जांच आरंभ की है।

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026