Doordrishti News Logo

चरित्र सत्यापन जारी करवाने के लिए हैडकांस्टेबल ने ली दो हजार की रिश्वत

बालेसर का हैड कांस्टेबल वचनाराम गिरफ्तार

जोधपुर,चरित्र सत्यापन जारी करवाने के लिए हैडकांस्टेबल ने ली दो हजार की रिश्वत। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जोधपुर टीम ने बालेसर थाने के हैडकांस्टेबल को दो हजार की रिश्वत लिए जाने के आरोप में आज गिरफ्तार कर लिया। उसने परिवादी से चरित्र सत्यापन जारी कराने के एवज में यह राशि मांगी थी।

यह भी पढ़ें – एक मकान की बालकनी और दूसरे का छज्जा भरभरा कर गिरा

शिकायत मिलने पर ब्यूरो की टीम ने सत्यापन करवाया और आज उसे ट्रेप करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
ब्यूरो के उप महानिरीक्षक हरेन्द्र महावर ने बताया कि एक परिवादी ने शिकायत दी कि बालेसर थाने के हैडकांस्टेबल वजनाराम द्वारा उससे चरित्र सत्यापन के लिए दो हजार की रिश्वत मांगी जा रही है। इस पर शिकायत का सत्यापन करवाया गया।

सत्यापन रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर आज एसीबी की जोधपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक मनीष वैष्णव मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी हैडकांस्टेबल वचनाराम परिवादी से 2 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उससे अग्रिम पूछताछ एवं कार्रवाई जारी है।

Related posts:

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026

हाई रिस्क प्रेगनेंसी की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश

September 5, 2026