Doordrishti News Logo

सर्पदंश से एक की मौत

जोधपुर,सर्पदंश से एक की मौत।शहर के कुड़ी भगतासनी पुलिस थाना क्षेत्र झालामंड में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस बारे में पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा।

यह भी पढ़ें – रेलवे अस्पताल हुआ वातानुकूलित, चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार

कुड़ी पुलिस ने बताया कि राजेन्द्र नगर झालामंड निवासी आदूराम पुत्र अनाराम मेघवाल की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें उसके चाचा ओमप्रकाश पुत्र चुन्नीलाल मेघवाल को 11 अगस्त को झालामंड में सर्प ने काट लिया था जिसको इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। मगर उनकी अब मौत हो गई। कुड़ी पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।