Doordrishti News Logo

दस दिन पहले सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

जोधपुर,दस दिन पहले सड़क हादसे में घायल युवक की मौत। शहर के सूरसागर पुलिस थाना क्षेत्र में हनुमानजी का बाडिया हाथी नहर रोड पर वाहनों की टक्कर में एक युवक घायल हो गया था। जिसको अस्पताल में भर्ती करवाय गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें – स्वतंत्रता दिवस पर जेआईए उद्यमियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सूरसागर पुलिस ने बताया कि नागौर जिले के गच्छीपुरा स्थित हुकमपुरा निवासी मुकेश पुत्र कानाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 4 अगस्त को उसका भाई बाइक पर हनुमानजी का बाडिया हाथी नहर रोड से निकल रहा था। तब किसी वाहन से सामने से टक्कर हो गई। उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। मगर उसकी 15 अगस्त को मौत हो गई। सूरसागर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।