हैण्डीक्राफ्ट श्रमिक से मारपीट कर मोबाइल लूटा
जोधपुर,हैण्डीक्राफ्ट श्रमिक से मारपीट कर मोबाइल लूटा।शहर के किशोर बाग अंडर ब्रिज के नीचे एक हैण्डीक्राफ्ट श्रमिक से मारपीट कर उसका मोबाइल दो बदमाश लूट कर ले गए। मुक्का मारने से उसकी आंख भी जख्मी हो गई। पीडि़त ने इस बाबत मंडोर थाने में अब रिपोर्ट दी है।
यह भी पढ़ें – हत्या के आरोपी मां-बेटा व बेटी गिरफ्तार
मूलत: बाराखुर्द खेड़ापा हाल खेतेश्वर किराणा स्टोर के पास पहाडग़ंज द्वितीय निवासी मूलाराम पुत्र चुतरा राम जाट की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह शनिवार की रात को साढ़े आठ बजे पैदल किशोरबाग अंडरब्रिज के नीचे से निकल रहा था। तब पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए। एक युवक नीचे उतरा और मारपीट कर उसकी आंख पर मुक्का मार दिया, बाद में उसके हाथ से मोबाइल लूट कर ले गया। पीडि़त अस्पताल में उपचार कराने चला गया और लौट कर मंडोर थाने में रिपोर्ट दी है। वह हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में काम करता है। मंडोर पुलिस अब लुटेरों की पहचान कर तलाश कर रही है।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

