Doordrishti News Logo

युद्ध व शांतिकाल में हर हालात से निपटने में निपूर्ण है बीएसएफ- महानिरीक्षक गर्ग

  • तनोट मन्दिर कॉम्पलेक्स विकास परियोजना के लिए 17.68 करोड़ की राशि स्वीकृत
  • सीसु बल के महानिरीक्षक एमएल गर्ग ने दी स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों जानकारी
  • सीमावर्ती क्षेत्रों में सामाजिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा
  • विश्व में सबसे बड़ा सीमा रक्षक बल है बीएसएफ
  • जवानों को नवीनतम तकनीकों और उपकरणों की ट्रेनिग दी जा रही है
  • इस वर्ष 137 करोड़ की कुल 30 किग्रा.हेरोइन,04 पाकिस्तानी ड्रोन तथा हथियार किए जब्त
  • 38 संदिग्ध व्यक्त्तियों को किया गिरफ्तार

जोधपुर,युद्ध व शांतिकाल में हर हालात से निपटने में निपूर्ण है बीएसएफ-महानिरीक्षक गर्ग।सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फ्रंटियर के महानिरीक्षक एमएल गर्ग ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल पाकिस्तान व बांग्लादेश के साथ लगती देश की संवेदनशील एवं अतिमहत्वपूर्ण अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं की हिफाजत 1965 से लगातार कर रहा है। यह बल विश्व में सबसे बड़ा सीमा रक्षक बल है और हमारे देश की रक्षा की प्रथम पंक्ति राजस्थान फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल है। महानिरीक्षक एमएल गर्ग सोमवार को प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल युद्ध व शांतिकाल दोनों समय में किसी भी तरीके के हालात से निपटने के लिए प्रशिक्षित,अनुभवी एवं निपुण है। सीमा सुरक्षा बल भारत की सीमाओं की रक्षा के लिए सतत प्रयत्नशील है और पूरी तरह से समर्पित है। 24 घंटे अलर्ट रहकर आंधी,तूफान,बारिश,सर्दी,गर्मी, बर्फीले पहाड, रेगिस्तान,नदियाँ, जंगल व समुद्र की कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा करना हमारे जीवन का हिस्सा है। उन्होंने कहा सीमा सुरक्षा बल ने 1971 के भारत-पाक युद्ध तथा 1999 के कारगिल युद्ध में पूर्वी एवं पश्चिमी सीमा पर आर्मी के साथ मिलकर दुश्मन को करारी शिकस्त दी है।

गर्ग ने बताया कि हमारे जवान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सीसु बल में जवानों को नवीनतम तकनीकों और उपकरणों का उपयोग करना भी सिखाया जा रहा है। इसके अलावा, हमने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए विशेष ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार किए हैं। हमारे जवान नियमित रूप से फिजिकल ट्रेनिंग,शूटिंग अभ्यास और अन्य आवश्यक ट्रेनिंग कार्यक्रमों में भी भाग ले रहे हैं,ताकि वे हर स्थिति के लिए तैयार रह सकें।

इसे भी पढ़िए-प्रधानमंत्री ने उन्नत बीज किया देश को समर्पित,सुपर फूड जोधपुर का राजगीरा-2

गर्ग ने बताया कि हमने सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं। हमने हमारे जवानो के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम और कल्याण योजनाएँ शुरू की हैं। हमारी ड्यूटी केवल सीमाओं की सुरक्षा तक ही सीमित नहीं हैं,बल्कि हम सामाजिक उत्तरदायित्व को भी निभा रहे हैं। हम स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर उनके जीवन स्तर को और बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने ने बताया कि वर्ष 2024 में सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फ्रंटियर ने 137 करोड़ रुपये की कुल 30 किलोग्राम हेरोइन,04 पाकिस्तानी ड्रोन तथा हथियारों की भी जब्ती की है। इसके अलावा 38 संदिग्ध व्यक्त्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है,जिनमें 31 भारतीय नागरिक, 06 पाक नागरिक व 01बाग्लादेशी नागरिक शामिल है।

पढ़ें अपराध की खबर यहां –अल्टो कार में पकड़ा 98 किलो अवैध डोडा पोस्त,एक गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि बॉर्डर टूरिज्म भारत सरकार की बार्डर के विकास के लिए महत्वपूर्ण योजना के तहत वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम व सीमा दर्शन प्रोग्राम के द्वारा,सीमावर्ती लोगों के आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए सीमा सुरक्षा बल अन्य एजेन्सीज के साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रही है। अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक सीमा चौकियों को बॉर्डर टूरिज्म के तहत विकसित किया जा रहा है, जिनमें सीमा चौकी बवलियान वाला एवं श्रीतनोटराय माता मंदिर प्राजेक्ट, जैसलमेर प्रमुख है। भारत सरकार द्वारा श्रीतनोट मन्दिर कॉम्पलेक्स परियोजना के विकास के लिए 17.68 करोड़ की राशि स्वीकृत की गयी है।

गर्ग ने बताया कि हमारे जवान सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी सजग है। पौधारोपण अभियान चलाकर सीमावर्ती क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। महानिदेशक सीसु बल के मार्गदर्शन में राजस्थान फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल द्वारा सीमा की सुरक्षा करने और आंतरिक सुरक्षा का दायित्व निभाने के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा के लिए इस वर्ष लगभग 4 लाख पौधे लगाये जा रहे हैं, जिससे राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके हरे-भरे होंगे।

गर्ग ने बताया कि महानिदेशक,सीमा सुरक्षा बल के निर्देशन में राजस्थान फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में सामाजिक गतिविधियों का भी संचालन किया जा रहा है,जैसे सिविक एक्शन प्रोग्राम,फ्री मेडीकल कैम्प,नशा मुक्ति अभियान, जागरूकता रैली,बल में भर्ती होने के लिए पूर्व प्रशिक्षण कार्यकम और नव-युवकों के लिए कौशल विकास कार्यकम आदि।

एमएल गर्ग ने सभी देशावासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनाएं दी‌ और विश्वास दिलाया कि सीमा सुरक्षा बल का हर सीमा प्रहरी देश की अर्न्तराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा के लिए सदैव सजग है,अडिग है और कटिबद्ध है।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026