माहेश्वरी छात्रवृत्ति निधि की साधारण सभा की बैठक में 30 लाख का बजट स्वीकृत
जोधपुर,माहेश्वरी छात्रवृत्ति निधि की साधारण सभा की बैठक में 30 लाख का बजट स्वीकृत। माहेश्वरी छात्रवृत्ति निधि के साधारण सभा की बैठक रविवार सुबह माहेश्वरी न्याति नोहरा में हुई।डॉ एमएम भटड की अध्यक्षता में संपन्न हुई साधारण सभा को बैठक में सचिव शिवरतन मांनधना ने बताया कि विधान की अंतिम प्रारूप को स्वीकृत किया गया।
यह भी पढ़ें – ये बांग्लादेश नहीं मोदी का भारत है-शेखावत
उन्होंने बताया कि संस्था का पंजीकरण करने हेतु डॉ एमएम भट्टड,शिवरतन मांनधना,ओमप्रकाश मुंद्डा एवं डॉ गोविंद किशोर खेतावत को देवस्थान विभाग में आगामी सभी कार्यवाही हेतु अधिकृत किया गया।
छात्रों की सहयोग हेतु इस वर्ष उनकी सहायता राशि में 30 प्रतिशत की वृद्धि स्वीकृत की गई। रिक्त हुए स्थानो की पूर्ति के लिए नए सदस्य बनाने का निर्णय किया गया। इस वर्ष 2024-25 के लिए 30 लाख का बजट स्वीकृत किया गया। नई कार्यकारिणी गठन में डॉ एमएम भट्टड,शिवरतन मांन्धना,ओमप्रकाश मुंद्डा,डॉक्टर गोविंद किशोर खेतावत,नंदकिशोर शाह,रमेश जाजू, भगवती लाल कपूरिया,भंवर लाल बाहेती,मूलचन्दमूंधड़ा,भंवरलाल गांधी,रमेश लोहिया को सम्मिलित किया गया।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

