Doordrishti News Logo

आपसी विवाद के चलते मारपीट के केस दर्ज

जोधपुर,आपसी विवाद के चलते मारपीट के केस दर्ज।शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट करने के प्रकरण पुलिस में दर्ज हुए हैं।महामंदिर पुलिस ने बताया कि अशोक कॉलोनी माता का थान निवासी धर्मेन्द्र सिंह पुत्र गोपाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि 9 अगस्त को वह फल सब्जी मंडी आया था। जहां पर आरोपी फिरोज उर्फ टीलू व उसके साथियों ने उसके और उसके भाई के साथ मारपीट की और गले में पहनी सोने की चेन छीनकर ले गए।

यह भी पढ़ें – अधेड़ से मारपीट के बाद बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में मौत

इसी प्रकार बनाड़ थाने में दी रिपोर्ट में लक्ष्मीनगर पावटा बी रोड निवासी सुरजाराम पुत्र भोलाराम जाट ने पुलिस को बताया कि 9 अगस्त को संजय और लीला ने उसकी पत्नी को घर पर बुलाकर उसके साथ मारपीट की और उसकी पत्नी के कानों में पहने झुमका तोडक़र छीन लिया। महामंदिर थाने में ही दी रिपोर्ट में खेतानाडी महामंदिर निवासी एक महिला ने बताया कि इसी क्षेत्र में रहने वाले आरोपियों ने उसके और उसके परिजनों के साथ मारपीट की और उसकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार कर लज्जा भंग की।

मथानिया थाने में दी रिपोर्ट में नेवरा निवासी बुधाराम पुत्र भैराराम बावरी ने पुलिस को बताया कि 8 अगस्त को उसके साथ खुडियाला निवासी भल्लाराम पुत्र नत्थाराम बावरी ने रास्ता रोककर मारपीट कर घायल कर दिया।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026