स्कार्पियो में आए बदमाशों ने ट्रक चालक और खलासी पर हमला कर 80 हजार लूटे
जोधपुर,स्कार्पियो में आए बदमाशों ने ट्रक चालक और खलासी पर हमला कर 80 हजार लूटे। शहर के नेशनल हाइवे 48 रमजान का हत्था रोड पर एक ट्रक चालक और उसके खलासी से स्कार्पियो में सवार बदमाशों ने हथियारों से हमला कर 80 हजार रुपए लूट लिए। बाद में बदमाश भाग गए। अज्ञात लोगों के खिलाफ इस बारे में बनाड़ थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
यह भी पढ़ें – राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को दी एल्बेंडाजॉल
बनाड़ पुलिस ने बताया कि बावरला निवासी रामसिंह पुत्र अमराराम विश्रोई की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह एक ट्रेलर चलाता है। 8 अगस्त की रात को वह ट्रेलर में चूना लोड कर गोवा महाराष्ट्र के लिए निकला था। मगर रात ज्यादा होने पर वह स्कूटी पर सवार होकर अपने घर के लिए निकल गया और ट्रेलर को झालामंड में खड़ा कर दिया। स्कूटी पर उसका भांजा करण और खलासी अशोक साथ था।
यह लोग जब रमजान का हत्था नेशनल हाईवे 48 पर पहुंचे तो पीछे से एक काले रंग की स्कार्पियो आई और उन्हेें रुकवाया। हाथ में सरिया, लगिया और लाठी लिए बदमाश उतरे और हमला कर दिया। उसकी जेब 80 हजार रुपए थे जो लूट कर ले गए। बनाड़ पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज किया है। अग्रिम पड़ताल की जा रही है।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

