Doordrishti News Logo

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया सावन महोत्सव

मिस सावन प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लिया महिला कार्यकर्ताओं ने

जोधपुर,भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया सावन महोत्सव। हाथों में मेंहदी सजाकर और सावन के गीत गाकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पांचवी चौपासनी रोड स्थित अग्रवाल वाटिका में शनिवार को सावन महोत्सव आयोजित किया। महिला कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन में उत्साह दिखाया। इस अवसर पर मोर्चा कार्यकर्ताओं की ओर से एक पेड़ मां के नाम अभियान के लिए पौधों का वितरण भी किया। सावन महोत्सव में मिस सावन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री खेजड़ली मेले में आमंत्रित

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश गोयल ने बताया कि सावन महोत्सव कार्यक्रम में मोर्चा की कार्यकर्ताओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। समारोह में अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। जिसमें सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, महापौर वनिता सेठ,नौनंद कंवर, पुष्पकौर,जिला महामंत्री मनीष पुरोहित,भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया,जिला उपाध्यक्ष अल्का थामेत सहित अनेक पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

अतिथियों ने सावन हरियाली के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि अपने देश में अनेकानेक पर्व मनाए जाते हैं,उन सबका अपना-अपना विशिष्ट महत्व है। इसी कड़ी में श्रावण मास के यह सावन हरियाली महोत्सव वर्षा ऋतु के मध्य का समय होता है। सभी ओर हरियाली दिखाई पड़ती है। इस दौरान मंचासीन अतिथियों ने पर्यावरण का महत्व बताते हुए एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपण करने का आह्वान किया।मंचासीन अतिथियों ने कहा कि हम प्रकृति के बीच में रहते हैं,प्रकृति का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है। प्रकृति को देखकर मन प्रसन्न होता है। गीत-संगीत के भाव और मधुर ध्वनि परम आनन्द ही नहीं देती वरन मानसिक स्वास्थ्य को भी अच्छा बनाती है।

इसी प्रकार अतिथियों ने आह्वान किया कि आगामी 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत छोटे- छोटे बच्चों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराना है। मोर्चा अध्यक्ष कमलेश गोयल ने कहा कि लहलहाते खेत,झूमते हुए पेड़-पौधे,उफनाती हुई नदियां,तालाब,प्रकृति की सुन्दरता में चार चांद लगा देते हैं,जिन्हें देखकर मन हर्षित हो जाता है। यह आनन्द का पर्व है। इसका धर्म और स्वास्थ्य से भी सीधा सम्बन्ध है। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज पर शंकर-पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है,यह सौभाग्यवती स्त्रियों के लिए विशेष महत्व का है।

यह भी पढ़ें – वृद्धजन के प्रति ही खत्म हो रही है संवेदनाएं-अनुराधा

कार्यक्रम में डा.संगीता सोलंकी,इन्द्रा राजपुरोहित,लीलावती भाटी,कविता कृष्णमूर्ति,सोनिया कोहली,मीना सांखला,प्रियंका त्यागी,संजु व्यास, उषा सोतवाल,मंजु मेवाड़ा,ललिता सुखनानी,लीलावती भाटी,सीमा भुवन माथुर,गीता राजपुरोहित,शमा, रफीक लौहार सहित अनेक भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने सावन महोत्सव में भाग लिया।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026