Doordrishti News Logo

प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री खेजड़ली मेले में आमंत्रित

  • खेजड़ली मेले के अलावा जंभेश्वर भगवान के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भी होगी
  • पर्यावरण और किसान सम्मेलन का भी इस दिन होगा आयोजन

जोधपुर,प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री खेजड़ली मेले में आमंत्रित। जोधपुर के लूणी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और खेजड़ली शहीदी पर्यावरण राष्ट्रीय संस्थान के अध्यक्ष मलखान सिंह विश्नोई ने इसी माह आयोजित होने वाले खेजड़ली शहीदी मेले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है,इसके साथ ही अगस्त माह में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जोधपुर के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी को भी खेजड़ली में आमंत्रित किया है।

यह भी पढ़ें – हर घर तिरंगा अभियान के संयोजक व सह-संयोजक नियुक्त

इस अवसर पर जंभेश्वर भगवान के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन भी है, इसी दिन पर्यावरण और किसान सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। खेजड़ली शहीदी राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान के अध्यक्ष मलखान सिंह विश्नोई ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगस्त माह में प्रस्तावित जोधपुर दौरे के मद्देनजर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को खेजडली आने का न्यौता दिया गया है। शेखावत ने विश्वास दिलाया है कि वे इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करेगे। शेखावत से मुलाकात के वक्त मलखान सिंह बिश्नोई के साथ अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया,पूर्व सांसद जसवंत सिंह बिश्नोई,फलोदी विधायक पब्बा राम बिश्नोई,पूर्व विधायक हीरालाल बिश्नोई,बिहारी लाल विश्नोई,महेंद्र विश्नोई,जोधपुर डेयरी के अध्यक्ष रामलाल बिश्नोई,उद्योगपति सुरेश बिश्नोई और पप्पू राम डारा भी साथ थे।

उल्लेखनीय है कि,खेजड़ली मेला जोधपुर के पास खेजड़ली गांव में लगता है। यह भाद्रपद माह की दसमी को होता है। इस दिन 21 सितंबर 1730 को 71 महिलाओं और 292 पुरुषों,कुल 363 लोगों को पेड़ों से लिपटने के कारण राजा के सैनिकों ने शहीद कर दिया था। उनको श्रद्धांजलि देने के साथ पूरे देश और दुनिया को वन्यजीव व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए यह मेला आयोजित किया जाता है।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026