Doordrishti News Logo

विदेशी मुद्रा कारोबार का ऑनलाइन लेनदेन,गिरोह के दो लोगों को पकड़ा

80-90 करोड़ का ट्रांजेक्शन आठ माह में लगा पता

जोधपुर,विदेशी मुद्रा कारोबार का ऑनलाइन लेनदेन,गिरोह के दो लोगों को पकड़ा। शहर की सरदारपुरा पुलिस ने विदेशी मुद्रा कारोबार को लेकर ऑनलाइन लेन देन का पता लगाया है। दो युवकों को चिल्ड्रन पार्क के पास से पकड़ा गया है।

इसे भी पढ़ें-कैबिनेट मंत्री पटेल ने किया इन्द्रोका बांध का किया निरीक्षण

जनवरी से लेकर अब तक 80-90 करोड़ के ट्रांजेक्शन का आरंभिक तौर पर पता लगा है। इसमें दो अन्य लोग सरगना बताए जाते हैं,जिसके लिए पुलिस ने टीमें लगाई हैं। सब इंस्पेक्टर ने इस बारे में सरदारपुरा थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोपी सिंडिकेट के तौर पर कार्य कर रहे हैं। जो एक गिरोह के रूप में है।

सरदारपुरा पुलिस के अनुसार विदेशी मुद्रा का ऑनलाइन कारोबार कर फ्रॉड करने वाले दो शख्स पाली हाल कुड़ी निवासी जीताराम उर्फ जीतू और विवेक विहार के रहने वाले अनिल कुमार को पकड़ा गया है। हालांकि अभी उनके मोबाइल में ज्यादा ट्रांजेक्शन का पता नहीं लगा है। मगर जनवरी से लेकर अब तक 80-90 करोड़ का ट्रांजेक्शन होने की जानकारी मिली है। यह लोग यूएसडीटी डॉलर कारोबार से जुड़े हैं।

गुरुवार को इनके चिल्ड्रन पार्क के पास आने की जानकारी मिलने पर सरदारपुरा पुलिस ने पकड़ा। इनके दो साथियों रोहित और राहुल के नाम सामने आए हैं, जो सरगना माने जाते है। फिलहाल पुलिस इनकी भी धरपकड़ में लगी है। मामला विदेशी मुद्रा कारोबार से जुड़ा होने पर पुलिस गहनता से तफ्तीश कर रही है।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026