आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर संपन्न
जोधपुर,आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर संपन्न। सेवा कुंज बालिका छात्रावास में सप्ताह भर से चल रहा आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर आज संपन्न हो गया। गुरुवार को आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बालिकाओं ने सप्ताह भर में लिए गए प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें – बांग्लादेश में हिंदूओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो-विहिप
कार्यक्रम में श्याम प्रसाद (संघ प्रचारक व अखिल भारतीय समरसता संयोजक), खीमाराम (जोधपुर प्रांत कार्यवाह),नंदलाल भाटी (सेवा भारती जोधपुर प्रांत अध्यक्ष), अशोक अग्रवाल (सेवा भारती जोधपुर महानगर अध्यक्ष), उत्तम गिरी (जोधपुर प्रांत प्रचार प्रमुख),चेतना सोनी (जोधपुर प्रांत महिला कार्य प्रमुख),मोहन करवा (जोधपुर महानगर मंत्री) तथा संघ और सेवा भारती के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। अशोक अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्तालय के मास्टर ट्रेनर कांस्टेबल शारदा, सुशीला,निर्मला,किरण का सम्मान किया। संचालन चेतना सोनी ने किया।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

