Doordrishti News Logo

पिकअप चालक की लापरवाही ने ली महिला की जान

जोधपुर,पिकअप चालक की लापरवाही ने ली महिला की जान। मथानिया के तिंवरी स्थित माताजी मंदिर रोड पर एक महिला को पिकअप सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुई इस महिला की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। इस बारे मेें मृतका के पुत्र ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें – निजी अस्पताल में महिला मरीज के मौत पर हंगामा

मथानिया के दिशान्तरियों का बास तिंवरी निवासी राकेश भार्गव की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि उसका माताजी तिंवरी स्थित खोखरी माताजी मंदिर दर्शनार्थ गई थी। तब एक पिकअप के चालक ने उन्हें टक्कर मार कर घायल कर दिया। जिस पर बाद में उसकी माताजी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उनकी मृत्यु हो गई। पिकअप चालक की पहचान की गई है। मथानिया पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम पड़ताल आरंभ की है।

Related posts: