Doordrishti News Logo

5 वर्षों में राजस्थान में लगेंगे 50 करोड़ पोंधे

  • 75वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव
  • पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बन हरियालो राजस्थान का करें निर्माण
  • प्रदेश में हरियाली तीज पर 1 करोड़ से अधिक पौधे लगाये
  • राज्य सरकार संकल्प पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को कर रही पूरा
  • मुख्यमंत्री ने अमृता देवी विश्नोई स्मृति पुरस्कार किए वितरित

जयपुर,5 वर्षों में राजस्थान में लगेंगे 50 करोड़ वृक्ष। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। हम ईश्वर का वास मानकर वृक्षों,नदियों और पहाड़ों को पूजते हैं। राज्य सरकार द्वारा भी इसी सोच के साथ बुधवार को हरियाली तीज के अवसर पर एक ही दिन में प्रदेशभर में 1 करोड़ से अधिक पोंधे लगाए। इन पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पौधों की जियो टैगिंग भी की जाएगी। हम सभी को इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए ताकि हरियालो राजस्थान का निर्माण हो सके।

यह भी पढ़ें – आईआईएचटी जोधपुर ने मनाया 10 वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस

मुख्यमंत्री शर्मा बुधवार को हरियाली तीज के अवसर पर दूदू के गाडोता में आयोजित 75वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में उपस्थित जनसमूह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि राजस्थान वह धरा है,जहां मां अमृतादेवी सहित 363 लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने जीवन का बलिदान किया था। पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का यह एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि पेड़ों के संरक्षण की दिशा में वन महोत्सव एक आशा की किरण के रूप में उभरा है। मानसून का यह समय पौधारोपण के लिए सबसे उपयुक्त है क्योंकि इस समय लगाए गए पौधे शीघ्र बढ़ते हैं।

एक पेड़ मां के नाम बना अब जनअभियान
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पर्यावरण दिवस के दिन ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान शुरू किया गया। यह उनका प्रकृति की सेवा और मां के प्रति सम्मान का अनुकरणीय भाव है। उन्होंने कहा कि यह अब जन अभियान बन गया है। हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर मां और धरती मां को सम्मान दे रहा है। उन्होंने आमजन से ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ लगाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा स्थानीय समुदायों,एनजीओ,शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय निकायों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2020 में नगर वन योजना की भी शुरूआत की गई।

राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण को गति देने के लिए कर रही निरंतर काम
शर्मा ने कहा कि मोदी की पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा से राज्य सरकार ने इस वर्ष ‘‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान’’ प्रारम्भ कर 7 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया है। सरकार इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत आगामी 5 वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। लगाये गये पौधों को पेड़ बनाने के लिए पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल भी सुनिश्चित की जाएगी। राज्य के विभिन्न विभागों, गैर सरकारी संस्थाओं,ग्राम पंचायतों, शहरी निकायों एवं आमजन को पौधे उपलब्ध कराकर तकनीकी सहायता भी दी जा रही है ताकि पौंधारोपण को गति मिल सके।

यह भी पढ़ें – शहर में थमी बारिश सूर्यदेव ने नहीं दिए दर्शन,भराव वाले स्थानों पर पानी कम होने लगा

प्रत्येक जिले में होगी ‘मातृ वन’ की स्थापना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आमजन की सहभागिता से स्मृति वन की तर्ज पर प्रत्येक जिले में ‘‘मातृ वन’’ की स्थापना की जायेगी। उन्होंने कहा कि ‘‘मातृ वन’’ में विभिन्न प्रजातियों जैसे बड़,पीपल,गूलर, पिलखन,नेती,पीपल,माखन कटोरी इत्यादि पौधे लगाये जाएंगे। वृक्ष प्रेमियों को ‘‘राज जिओ ट्री एप’’ के माध्यम से 51 लाख प्रशस्ति पत्र वितरित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि पौधों की देखरेख के लिए 2 हजार ‘वन मित्र’ लगाए जा रहे हैं, जिसके तहत इच्छुक सेवानिवृत्त कर्मचारी को संरक्षक के रूप में जिम्मेदारी दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसान,गरीब,महिला,युवा सहित सभी वर्गों को राहत देने के लिए निरंतर काम कर रही है। किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी,सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 450 रुपये में गैस सिलेंडर,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि,पेपर लीक प्रकरणों के लिए एसआईटी का गठन सहित विभिन्न ऐसे निर्णय लिए गए हैं जिससे सभी को संबल मिले। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार संकल्प पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा कर रही है।

उप मुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को जागरूकता से काम करना होगा, जिससे आने वाली पीढ़ी को हम एक आरसी स्वच्छ एवं सुरक्षित धरोहर दे सकें। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पौधारोपण की अनुपम पहल के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि राज्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए नित नवाचार किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में देश में सबसे ज्यादा पौधे राजस्थान में लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने ड्रोन तकनीक से किया बीजारोपण
इस अवसर पर शर्मा ने विधिपूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पीपल का पौधा लगाकर हरियालो राजस्थान अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इस पौधे का मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से जियो टैग भी किया।उन्होंने ड्रोन के माध्यम से बीजारोपण करने की तकनीक का निरीक्षण किया तथा स्वयं ड्रोन उड़ाकर परिसर में बीजारोपण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को ड्रोन बीजारोपण तकनीक का पहाड़ी क्षेत्र में उपयोग करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बर्ड्स ऑफ जयपुर,खेजड़ी और मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान- 2024 पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने अमृता देवी विश्नोई स्मृति पुरस्कार से किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने महोत्सव में अमृता देवी विश्नोई स्मृति पुरस्कार के तहत वन विकास एवं वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए। वन विकास एवं वन्यजीव सुरक्षा श्रेणी में उदयपुर की सती की चोरी वन सुरक्षा एवं प्रंबंध समिति को वर्ष 2020 के लिए पुरस्कृत किया गया। वन विकास,संरक्षण एवं वन सुरक्षा श्रेणी में नारायण लाल कुमावत (वर्ष 2019), राजसमंद के श्याम सुन्दर पालीवाल (वर्ष 2020), सीकर की अभिलाषा व भरतपुर के बच्चू सिंह वर्मा (वर्ष 2021) तथा कोटा के पवन कुमार जैन (वर्ष 2022) को सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार वन्यजीव संरक्षण एवं सुरक्षा श्रेणी में नागौर के गजेन्द्र सिंह मांझी (वर्ष-2020), उदयपुर के पदम सिंह राठौर (वर्ष 2021) तथा जयपुर के मोहित शर्मा व दिव्या शर्मा (वर्ष 2022) को संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा 5 व्यक्तियों को रामगढ़ विषधारी टाईगर रिजर्व रिलोकेशन की किश्त भी जारी की गई। हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत पंचायत समिति मौजमाबाद को प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का माल्यार्पण से स्वागत किया गया तथा वन राज्य मंत्री ने उन्हें सारस की तस्वीर भेंट की। इससे h शर्मा ने परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र भी बांधा।

यह भी पढ़ें – बच्चों से भरी बालवाहिनी पर गिरा नीम का पेड़, जनहानि नही

कार्यक्रम में देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश भड़ाना,जिला प्रमुख रमा देवी,जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर,मुख्य सचिव सुधांश पंत,पुलिस महानिदेशक यूआर साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार,अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यावरण अपर्णा अरोड़ा,अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय शिखर अग्रवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री अरिजीत बनर्जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, उच्चाधिकारी एवं बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित था।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026