Doordrishti News Logo

पांच हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

जोधपुर,पांच हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार।जिला ग्रामीण पुलिस की स्पेशल टीम ने 5 हजार का ईनामी अपराधी सुनील को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्र सिह ने बताया कि पुलिस थाना खेड़ापा के प्रकरण में लम्बे समय से फरार वांछित पांच हजार का ईनामी अभियुक्त सुनील को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें – होटल में पकड़ा हुक्काबार,केस दर्ज

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत भोपालसिंह लखवात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व जयदेव सियाग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसआईसीएडब्ल्यू)जोधपुर ग्रामीण के निकट सुपरविजन में जिला विशेष टीम को जिले में लम्बे समय से विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे अभियुक्तो की धरपकड़ के निर्देश दिये गये।

जिला विशेष टीम प्रभारी करणीदान उप निरीक्षक के नेतृत्व में सुरेशकुमार कानि को मुखबिर से मिली कि खेड़ापा थाने में लम्बे समय से फरार चल रहे पांच हजार का ईनामी अपराधी सुनील पुत्र गंगाराम चोकीदार निवासी खारिया खंगार पुलिस थाना बोरून्दा जिला जोधपुर जो अभी ट्रेन में बैठकर राज्य से बाहर भागने के फिराक में है। जिस पर विशेष टीम ने बनाड़ रेल्वे स्टेशन पर ट्रेन से सुनील को दस्तयाब कर अग्रीम अनुसंधान के लिए पुलिस थाना खेड़ापा को सुपूर्द किया।

अपराधी को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले जिला विशेष टीम के श्रवणकुमार,सुरेशकुमार (विशेष भूमिका),राजेन्द्र चैधरी सीआडी सीबी जोधपुर को पुरस्कृत किया जाएगा।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026