एक ही दिन 7 अगस्त को लगाएंगे 3 लाख से अधिक पौधे

हरियालो राजस्थान के लिए बनाए 17 ब्रांड एंबेसडर

जोधपुर,एक ही दिन 7 अगस्त को लगाएंगे 3 लाख से अधिक पौधे। जोधपुर प्रभारी, शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर हरियाली तीज पर हरियालो राजस्थान अभियान को लेकर पिछले लगभग 3 महीने से लगातार प्रदेश का दौरा कर इस महाअभियान को सफल बनाने मे जुटे हैं।

यह भी पढ़ें – राई का बाग अब राईका बाग रेलवे स्टेशन

प्रभारी मंत्री दिलावर अब तक प्रदेश के 17 से अधिक जिलों का दौरा कर 200 से अधिक बैठकें ले चुके हैं। अभियान को लेकर उन्होंने 17 ब्रांड अम्बेसडर भी नियुक्त किए हैं जो निरंतर इस अभियान को सफल बनाने मे जुटे हुए हैं।नियुक्त किए गए सभी ब्रांड एंबेसडर पर्यावरण के लिए काम करने वाली प्रमुख हस्तियां हैं।हिम्मता राम भांभू नागौर जिले से हैं। पद्मश्री प्राप्त भांभू ने 7 अगस्त को एक ही दिन मे 11 हजार पौधे लगाने और उनको सुरक्षित रखने का संकल्प लिया है।अजीत सिंह शेखावत पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील के छिछलास ग्राम निवासी शेखावत ने स्वयं के निजी खर्चे पर 51000 पौधे पूरे राजस्थान में नंगे पैर रहकर लगाए हैं। 6 छोटे-छोटे ऑक्सीजन पार्क भी विकसित किए है।

इसी प्रकार धर्मपाल डोंगीवाल पेशे से शिक्षक हैं। नागौर निवासी डोंगिवाल अब तक 5 हजार पौधे लगा चुके हैं। जालोर के शंकर लाल राजपुरोहित ने 11000 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। जालोर की जस्ट लाइक यू फाऊंडेशन ने भी 11000 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। जोधपुर के निर्मल गहलोत समाजसेवी हैं। ये एक कोचिंग संचालक हैं। गहलोत ने राजस्थान के राज्य वृक्ष खेजड़ी के 11000 पौधे उपलब्ध करवाने तथा उनका कलम करने का संकल्प लिया है।

जयपुर के सुभाष गोयल जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष हैं। इन्होंने 100000 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। उमेश भंडारी,प्रेसिडेंट रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड जयपुर। इन्होंने 11000 पौधे लगाने और उनको सुरक्षित रखने का संकल्प किया है। जयपुर के ही सुनील अग्रवाल ने 11000 से ज्यादा पौधे लगा दिए हैं तथा हर महीने औसतन 3 से 4 लाख रुपए पौंधारोपण हेतु खर्च करते हैं। मानस गोस्वामी गोविंद देवजी मंदिर जयपुर,गोस्वामी ने 21000 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। राम अवतार मीणा,सवाई माधोपुर निवासी मीना ने 11000 पौधे लगाने और उनको सुरक्षित रखने का संकल्प लिया है। सीकर निवासी महंत दिनेश गिरि, पीठाधीश्वर बुद्ध गिरी मढ़ी, फतेहपुर,सीकर ने 21000 पौधे लगाने और उनको सुरक्षित रखते हुए वृक्ष बनाने का संकल्प लिया है। श्याम सुंदर पालीवाल,निवासी राजसमंद पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त हैं। इन्होंने 11000 पौधे लगाने और उनको वृक्ष बनाने का संकल्प लिया है। निलेश जागेटिया,रेलमगरा, राजसमंद निवासी जागेटिया 15000 पौधे लगाएंगे।

इसी तरह दिलीप सुराणा, प्रसिद्ध उद्योगपति सुराणा माइक्रोलैब्स लिमिटेड ग्राम बाल राय जिला पाली के सीएमडी है। इन्होंने 20000 पौधे लगाने और उनको सुरक्षित रखने का संकल्प लिया है। विजय सिंह राठौड़ हनुमानगढ़ जिला परिषद के सदस्य हैं। राठौड़ 11000 पौधे लगाएंगे तथा रामेश्वर मित्तल बारां जिले के शाहाबाद के रहने वाले हैं। मित्तल 21000 हजार पौधे समरानिया मे लगायेगे।

यह भी पढ़ें – बारिश के बाद पर्यटन स्थलों पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़

सभी पौधे 7 अगस्त को हरियाली तीज पर एक साथ लगाए जायेंगे। इस महाअभियान के तहत मंत्री दिलावर द्वारा नियुक्त ब्रांड एंबेसडर 7 अगस्त को 3 लाख 2 हजार पौधे लगाएंगे।