Doordrishti News Logo

उत्पाद रैटिंग के जाल में फंसा युवक 25 लाख गवां बैठा

जोधपुर(डीडीन्यूज),उत्पाद रैटिंग के जाल में फंसा युवक 25 लाख गवां बैठा। शहर के बावड़ी बेरा मगरा पूंजला क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को शातिरों ने उत्पादों की रैटिंग पाइंट के नाम पर टॉस्क देकर 25 लाख की ठगी कर डाली। टॉस्क पूरा होने के बावजूद उसके खाते में रुपए नहीं आए।

इसे भी पढ़िए – सरदारपुरा विस.के चारों मण्डलों की कार्यकरिणी घोषित

बाद में दोस्तों से पता लगा कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। पीडि़त ने अब माता का थान पुलिस थाने में इस बाबत रिपोर्ट दी है। मामले में बावड़ी बेरा मगरा पूंजला निवासी अवधेश सांखला पुत्र दिनेश सांखला ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में उसने बताया कि 14 मार्च को उसके वाटसएप पर एक मैसेज आया जिसमे बताया कि हम फिल्पकार्ट के साथ ऑनलाइन व्यापारियों के उत्पाद की रैटिंग सुधारने के लिए कार्य करते हैं। जिस पर मैंने उसके द्वारा भेजा गया मैसेज और दिये गये प्रलोभन में आकर लिंक पर क्लिक कर मांगी गयी जानकारी साझा कर दी।

इसके बाद उनके द्वारा मुझे अलग- अलग वाटसएप नंबर के द्वारा टास्क दिये गये,जिस पर मैने रुपये 1000 लगाए जिसके बदले में मुझे 1200 रुपए दिए गए। दूसरा टास्क 3000 का दिया गया जिसके बदले में मुझे कुछ भी नहीं दिया गया। तब मेरे द्वारा उनको कहा गया कि मेरे 3000 के बदले 3600 रुपये आए नहीं,तब उन्होंने कहा कि आप 6000 और जमा कराओ उसके साथ आपका पेमेन्ट विड्राल होगा। तब मैंने 6000 और जमा करवाए।

उसके बाद उनके द्वारा बार-बार रुपए जमा कराने को कहा गया और मेरे को एक लिंक और भेजा जो ऐविएटर वेबसाइट का था जिस पर आईडी पासवर्ड बनाए गए और जो भी पैमेन्ट लगवाते गए उसका कुछ और पेमेन्ट जोडक़र फेक पेमेन्ट दिखाया जाता रहा कि आपका विड्राल राशि इतनी हो गयी है लेकिन आप द्वारा हमें बिना पूछे रु विड्राल करने की कोशिश की है जिसकी वजह से राशि विड्राल नहीं हो रही है जो बहुत ही जल्दी हो जायेगी।

आप और रुपये लगाए आपका जितना पेमेन्ट होगा सब आप विड्राल कर पाओगे। जिस पर मेरे द्वारा एनसीसीआरपी साईबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवायी थी। इस प्रकार 14 मार्च 2025 से 11 अप्रैल 2025 तक उनके दबाव में रहकर मेरे द्वारा ऐविएटर बेबपोर्टल पर लगातार लगभग 25 लाख से ज्यादा रुपए लगा दिए गए। जो लगातार कोशिश करने के बाद भी विड्रोल नहीं हो रहे थे। दोस्तों से पता लगा कि फ्रॉड किया गया है।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026