बाइक सवार युवकों के पास मिली एमडी ड्रग और 25 हजार रुपए
जोधपुर,बाइक सवार युवकों के पास मिली एमडी ड्रग और 25 हजार रुपए। शहर की प्रतापनगर पुलिस ने सिद्धनाथ रोड कायलाना झील के पास में बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों की तलाशी ली। तलाशी में उनके पास से एमडी ड्रग बरामद करने के साथ 25 हजार रुपए जब्त किए गए। उन्हें गिरफ्तार किए जाने के साथ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें-22 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार
प्रतापनगर थानाधिकारी एसआई शिमला ने शनिवार को गश्त में सिद्धनाथ रोड कायलाना झील के पास में पल्सर सवार दो युवकों को संदेह के आधार पर रुकवाया। इनकी तलाशी ली गई तब उनके पास में पॉलिथीन की थैली में 1.06 ग्राम एमडी ड्रग मिली,साथ ही 25 हजार रुपए मिले। इस पर पुलिस ने बाड़मेर के खारिया तला निवासी देवाराम एवं मसूरिया बालाजी मंदिर रोड निवासी प्रकाश मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया गया।
Related posts:

युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन नाटक का प्रभावी मंचन

ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फैडरेशन का 102वां वार्षिक अधिवेशन विजयवाड़ा में

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बंद शोरूम के शटर में घुसी

50 लाख की लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

एक ही दिन में 11 लाख की ठगी

चेहरे पर बिना चीरा लगाए टूटी हड्डियों को जोड़ा

सोलर प्लांट में हिस्सेदारी के नाम पर धोखाधड़ी

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की रेकी के 2 आरोपी गिरफ्तार

