Doordrishti News Logo

22 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार

टांकेनुमा गड्ढे में छुपाकर रखता था मादक पदार्थ

जोधपुर,22 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार। कमिश्ररेट की डांगियावास पुलिस ने बावरला गांव में एक युवक को गिरफ्तार कर उससे 22 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। आरोपी अपने खेत में टांकेनुका गड्ढे में मादक पदार्थ छुपा कर रखता था। जिस पर पुलिस ने दबिश देकर बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें-भारी बारिश के मद्देनजर जिले के समस्त स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में 2 दिन का अवकाश घोषित

थानाधिकारी मनोज कुमार परिहार ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी को लेकर विशेष निर्देश प्राप्त होने पर जानकारी प्राप्त की गई। तब मुखबिर सूचना तथा आसूचना संकलित कर अवैध मादक पदार्थ का धन्धा/ सप्लाय करने वाले के बारे में जानकारी जुटाकर बावरला निवासी अनिल विश्नोई को पकड़ा गया। इस पर अनिल ने बताया कि उसने अपने खेत में एक टांकानुमा गड्ढा खोदकर उसमें अवैध माल छुपाकर रखा है।

पुलिस वहां पहुंची। बारिश के मौसम से खड़ी वनस्पति घास (खीप) से ढकी हुई थी को हटाकर देखा तो नीचे एक टांकानुमा गड्ढे पर ढक्कन लगा हुआ था, जिसमें अवैध मादक पदार्थ डोडापोस्त छिपाकर रखा था। पुलिस को वहां से 22 किलो अवैध डोडा पोस्त मिला। इस पर उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कार्रवाई में एएसआई सोमाराम और हैड कांस्टेबल हरसुखराम भी शामिल थे।

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026