Doordrishti News Logo

अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की स्थिति और मजबूत-अवि गोस्वामी

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित

जोधपुर,भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चंद्रयान-3 के विक्रम लेडिंग की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लेडिंग करते ही इसरो की इस कामयाबी से अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की स्थिति और मजबूत हो गई। यह उद्गार शुक्रवार को भारतीय सूचना सेवा की अधिकारी अवि गोस्वामी ने व्यक्त किए। वे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर केंद्रीय विद्यालय-1वायुसेना जोधपुर में आयोजित एक विचार गोष्ठी को संबोधित कर रही थीं। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर आयोजित इस विचार गोष्ठी का आयोजन केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार जोधपुर द्वारा किया गया। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 वायु सेना जोधपुर के सहयोग से विद्यालय के सभा कक्ष में आयोजित विचार गोष्ठी में अवि गोस्वामी ने कहा कि इसरो की इस सफलता से भारत के वैज्ञानिकों की ताकत का लोहा आज पूरी दुनिया मानती है।

यह भी पढ़ें – बीए व 12वीं पास शातिरों ने क्रिप्टो के जाल में फंसाकर कई लोगों को बनाया ठगी का शिकार

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि 23 अगस्त का दिन अंतरिक्ष मिशनों में देश की प्रगति में मील का पत्थर साबित हुआ। यह विज्ञान औद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित को आगे बढ़ाने के लिए आज की युवा पीढ़ी को प्रेरित करेगा। विद्यालय की शिक्षिका कनिका एच जैन ने चंद्रयान-3 के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्राचार्य मूल सिंह शेखावत भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो जोधपुर के आर सोनी ने चंद्रयान-3 से जुड़े प्रश्नों के आधार पर मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की और विभाग द्वारा एक दिन पूर्व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इसके सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के हाथों से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। अंत में केंद्रीय संचार ब्यूरो जोधपुर के आर सोनी ने सभी का विभाग की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया,कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जबरचंद गहलोत ने किया।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026