Doordrishti News Logo

बच्चों की हत्या के बाद मां के टांके में कूद जान देने का संदेह

जोधपुर, निकटवर्ती भोपालगढ़ कस्बे के सुरपुरा गांव में आज सनसनी फैल गई। एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद खुद पानी के टांके में कूद कर जान दे दी। हत्या व आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। माना जा रहा है घरेलु मानसिक परेशानी के चलते यह कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच तफ्तीश में जुटे है। पति व ससुराल वालों से पूछताछ के बाद ही इसका कारण सामने आ पाएगा। हत्या या आत्महत्या में कोई और कारण तो नही पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार सुरपुराखुर्द गांव निवासी रेणू पत्नी श्रवणराम जाट का शव सोमवार को घर में बने पानी के टांके में मिला। परिवार का एक सदस्य पानी निकालने के लिए टांके पर गया था। अंदर रेणू का शव नजर आया। उसने परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने इसके बाद कमरे में अंदर जाकर देखा तब नजारा देख चिल्ला उठे। कमरे में रेणू के नौ वर्षीय बेटे आयुष व आठ वर्षीय बेटी योगिता के शव पड़े थे। शव को देख ऐसा लग रहा था कि किसी ने उनका गला दबा कर मार दिया हो।

गला घोंट हत्या के बाद सुसाइड की आशंका

पुलिस का आरंभिक तौर पर मानना है कि रेणू ने अपने बच्चों की गला दबा कर हत्या करने के बाद खुद पानी के टांके में कूद आत्महत्या की है। रेणू का पीहर गांव में ही है। उसका पति खेतीबाड़ी करता है। सूचना मिलते ही पीहर पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना किया। परिजनों से पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली।

घरेलु समस्या से मानसिक तनाव होने का संदेह

परिजनों का कहना है कि रेणू कुछ दिन से बहुत अधिक तनाव में चल रही थी। हालांकि घर में ऐसे तनावपूर्ण हालात भी नहीं थे। रेणू के तनाव का कारण सामने नहीं आ पाया है। फिलहाल इस बारे में परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। भोपालगढ़ पुलिस ने शवों को कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026