Doordrishti News Logo

बीए व 12वीं पास शातिरों ने क्रिप्टो के जाल में फंसाकर कई लोगों को बनाया ठगी का शिकार

  • पांच दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया
  • 46 डेबिट कार्ड,26 आधार कार्ड, 18 मोबाइल, 4 लाख कैश और 2 चेक बुक बरामद

जोधपुर,बीए व 12वीं पास शातिरों ने क्रिप्टो के जाल में फंसाकर कई लोगों को बनाया ठगी का शिकार। शहर की साइबर थाना पुलिस ने ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत कार्रवाई करते हुए कमीशन के लालच में बैंक खाते किराए पर लेकर ठगी का पैसा क्रिप्टो करंसी में बदल कर ठगों को ट्रांसफर करते 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। इनके पास से 18 मोबाइल,26 आधार कार्ड,46 डेबिट कार्ड,दो चेक बुक व 4 लाख 9700 रुपए नकद बरामद किए। साथ ही एक लग्जरी गाड़ी जब्त की।

यह भी पढ़ें – अधेड़ ने चाकू से खुद के गले की नस काटी,अस्पताल में मौत

यूं आए पकड़ में
पुलिस के अनुसार भदवासिया स्थित गैस गोदाम के पास लग्जरी कार में सवार तीन युवकों के साइबर ठग गिरोह से जुड़े और किराए के बैंक खातों से रुपए निकालकर क्रिप्टो करंसी खरीदने की सूचना मिली। इस पर साइबर थाना टीम ने भदवासिया में गैस गोदाम के पास कार में सवार तीन युवकों को पकड़ा। जिनसे पुलिस को तलाशी में 18 मोबाइल व सिम,26 आधार कार्ड,46 डेबिट कार्ड, दो चेक बुक व 4 लाख 9 हजार 700 रुपए मिले। जब उनसे इस बारे में पूछताछ की तो उन्होंने संतोष जनक जवाब नहीं दिया। इस पर गाड़ी की तलाशी ली। जिसमें समान बरामद किया गया।

इन्हें किया गया गिरफ्तार
फलोदी के भोजासर स्थित रडक़ापुरा पड़ियाल निवासी अशोक कुमार,बाप के राणेरी गांव स्थित सोनलपुरा निवासी गिरधारीराम और बीकानेर में नगरासर स्थित कलाणियों की ढाणी निवासी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया। अशोक और प्रदीप बीए पास है। जबकि गिरधारी ने 12वीं पास की है और बीएसटीसी की तैयारी कर रहा है।

यह भी पढ़ें – खेजड़ी के पेड़ पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान

यूं देते थे ठगी की वारदात को अंजाम
ठग पे-पाल का लिंक भेजकर मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करवाते हैं। आपके खाते में फ्रॉड का पैसा डालकर यह क्रिप्टो करेंसी (यूएसडीटी) में निवेश करते हैं। जिससे फ्रॉड के पैसों से क्रिप्टो करेंसी खरीद कर अन्य देशों के व्यक्तियों को आसानी से भेज दी जाती है। साइबर ठगों की गैंग युवाओं से संपर्क कर कमीशन का लालच देकर उनसे ज्यादा से ज्यादा किराए के खाते लेकर ठगी का पैसा पे-पाल व अन्य एप के जरिए दुबई भेजकर यूएस डीटी वह अन्य क्रिप्टो करेंसी खरीद कर पैसे को अन्य देशों में भेजते हैं।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026