Doordrishti News Logo

भगत की कोठी-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आज से

  • मेड़ता-डेगाना-रतनगढ़ के रास्ते होगी संचालित
  • ट्रेन 27 सितंबर तक आवागमन में करेगी नौ ट्रिप

जोधपुर,भगत की कोठी-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आज से।अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे द्वारा प्रारंभ की गई भगत की कोठी-हरिद्वार स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन गुरुवार को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी।

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री को धमकी के बाद जोधपुर जेल में भी चलाया सर्च अभियान, जेल की छत पर मिला मोबाइल

जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हरिद्वार की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु भगत की कोठी-हरिद्वार-भगत की कोठी स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन का संचालन गुरुवार से प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेड़ता- डेगाना-सुजानगढ़-रतनगढ़ के रास्ते ट्रेन 27 सितंबर तक 9 ट्रिप करेगी।

डीआरएम ने बताया कि ट्रेन 04821,भगत की कोठी हरिद्वार स्पेशल जोधपुर के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से 1अगस्त से 26 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार सुबह 8.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 3.40 बजे हरिद्वार पहुंच जाएगी।

वापसी में ट्रेन 04822,हरिद्वार-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल 2 अगस्त से 27 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को हरिद्वार से सुबह 5 बजे प्रस्थान कर रात्रि 11.55 बजे भगत की कोठी पहुंच जाएगी।

स्टेशनों पर करेगी ठहराव
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार ट्रेन आवागमन में जोधपुर, गोटन,मेड़ता रोड,डेगाना,छोटी खाटू, डीडवाना,लाडनूं,सुजानगढ़,रतनगढ़, चुरू,सादुलपुर,हिसार,जाखल,सुनाम उधमसिंह वाला,धुरी,पटियाला, राजपुरा,अंबाला कैंट,सहारनपुर व रुड़की स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

यह भी पढ़ें – आपसी विवाद में चाकूबाजी,युवक के गुप्तांग में लगा चाकू का वार

कुल 18 डिब्बे होंगे
ट्रेन में यात्रियों के लिए 4 थ्री टायर एसी,10 स्लीपर,2 जनरल व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 कोच होंगे।

Related posts: