एटीएम पर रुपए लेेने गए युवक से छीना झपटी कर दो लाख छीनने का आरोप
मामला फाइनेंस कंपनी से जुड़ा होने का संदेह
जोधपुर,एटीएम पर रुपए लेेने गए युवक से छीना झपटी कर दो लाख छीनने का आरोप। शहर के बासनी थाने के सामने आज सुबह एक एटीएम पर रुपए निकालने पहुंचे युवक से कुछ लोग दो लाख रुपए लेकर चले गए। यह रुपए उसे किसी मित्र के जरिए मिलना बताया जाता है। मामला फाइनेंस कंपनी से जुड़ा होने का अंदेशा बना है। फिलहाल इस बारे में दोपहर तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
यह भी पढ़ें – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 27 को जोधपुर आयेंगे
जानकारी के अनुसार बासनी पुलिस थाने के सामने आज सुबह दस बजे एक युवक एटीएम पर पहुंचा था। वह एटीएम से रुपए निकाल कर बाहर आया तब कुछ लोग आए और उससे रुपए छीन कर ले गए। रकम दो लाख के आसपास बताई जाती है। मामला फाइनेंस से संबंधित हो सकता है। फिलहाल इस बारे में रिपोर्ट नहीं दी गई है।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

