Doordrishti News Logo

भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के बाहर मिला कन्या का भ्रूण

जोधपुर,भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के बाहर मिला कन्या का भ्रूण। शहर के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के बाहर बासनी एरिया में एक कन्या का भ्रूण मिला। यह भ्रूण लाल चुनरी में लपेट कर किसी शख्स द्वारा वहां डाला गया। सूचना पर बासनी पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को बरामद कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। इस संंबंध में अज्ञात शख्स के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें – मंदबुद्धि युवती की उम्मेद सागर बांध में गिरने से मौत

बासनी पुलिस ने बताया कि मंगलवार की अलसुबह सात बजे सूचना मिली कि भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के बाहर गेट के नजदीक लाल कपड़े में लिपटी किसी चीज को श्वान नोंचने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर पुलिस वहां पहुंची तो पता लगा कि लाल कपड़े में कन्याजात का भ्रूण है,जो किसी द्वारा वहां डाला गया है।

Related posts: