Doordrishti News Logo

फैक्ट्री श्रमिक ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर,फैक्ट्री श्रमिक ने फंदा लगाकर दी जान।शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र में एक हैण्डीक्राफ्ट श्रमिक ने फैक्ट्री में बने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके गांव के परिचित ने इस बारे में मर्ग की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें – रुद्राभिषेक कर शिव के जयकारों के साथ मनाया सावन का पहला सोमवार 

बासनी पुलिस ने बताया कि मूलत: मध्यप्रदेश के अहमदपुर धाग हाल बासनी औद्योगिक क्षेत्र में एक हैण्डीक्राफ्ट में काम करने वाले विकास पुत्र विजय कुमार मार्को ने फैक्ट्री परिसर में ही बने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।

उसे फंदे से उतार कर एम्स अस्पताल लाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इस बारे में उसके परिचित मध्यप्रदेश हाल सालावास निवासी सुकलसिंह पुत्र चैनसिंह ने मर्ग की रिपोर्ट दी है। बासनी पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द कर दिया।

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025