Doordrishti News Logo

संविधान के प्रति लोगों में जागरूकता जरूरी-राज्यपाल

जेएनवीयू में संविधान पार्क का लोकार्पण

जोधपुर,संविधान के प्रति लोगों में जागरूकता जरूरी-राज्यपाल।जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में नवनिर्मित संविधान पार्क का शुक्रवार को राज्यपाल व कुलाधिपति कलराज मिश्र ने लोकार्पण किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केएल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें – संदिग्ध रेडियोधर्मी पदार्थ वाला बक्सा जब्त,पांच गिरफ्तार

इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि संविधान की जानकारी सभी को होनी चाहिए इसलिए उन्होंने सभी विश्वविद्यालय में संविधान पार्क बनवाए। इससे पहले संविधान की मूल प्रति के आधार पर उन्होंने सबसे पहले राजभवन में संविधान पार्क बनवाया। जिसे देखने के लिए अच्छी संख्या में लोग आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को भी संविधान के बारे में जानकारी होनी चाहिए इसलिए विश्वविद्यालय में भी संविधान पार्क बनवाए गए हैं। लगभग सभी विश्वविद्यालय में संविधान पार्क बन गए हैं।

पूरे भारत में सबसे प्रथम पहल राजस्थान में की गई, क्योंकि उन्होंने अनुभव किया कि संविधान के बारे में सभी को जागरूक किया जाना चाहिए। इसलिए सभी विश्वविद्यालय में, सार्वजनिक कार्यक्रमों में जब भी वे जाते हैं तो संविधान की मूल उद्देशिका और कर्तव्यों का पाठ करते हैं। जिससे लोगों को संविधान के बारे में सामान्य जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि संविधान की बातें तो सभी करते हैं लेकिन इसके बारे में जानकारी बहुत कम होती है इसलिए वह जिन भी कार्यक्रमों में जाते हैं सब जगह पर संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्य को लोगों के साथ दोहराते हैं। संविधान की उद्देशिका में पूरे भारत की संस्कृति समाई है। इसका पहला ही शब्द पूरे भारत के लोकतंत्र को प्रकट करता है।

Related posts: