टैंपो मेें पकड़ी अवैध शराब और बीयर,दो गिरफ्तार
जोधपुर,टैंपो मेें पकड़ी अवैध शराब और बीयर,दो गिरफ्तार। शहर की माता का थान पुलिस ने माता का थान-सारण नगर ब्रिज रोड पर रात को एक टैंपो से अवैध शराब और बीयर को जब्त कर दो लोगों को आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें – शहर के सभी क्षेत्रों में 9 जुलाई को जलापूर्ति बंद
माता का थान पुलिस ने बताया कि रात में संदिग्ध वाहनों की तलाशी की जा रही थी। तब हैडकांस्टेबल राम लाल ने गश्त में माता का थान- सारण नगर ब्रिज रोड पर एक टैंपो को रुकवा कर तलाशी ली। टैंपो से 74 बीयर,54 देशी अंग्रेजी शराब के पव्वे मिले। इस पर उसमें सवार दो युवकों माता का थान स्थित मां चामुण्डा मंदिर के पास रहने वाले राजेश पुत्र महेंद्र सिंह गहलोत एवं बाकियां बेरा माता का थान निवासी प्रमोद परिहार पुत्र संपतसिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने टैंपो को भी जब्त कर लिया। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस बनाया गया है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

