Doordrishti News Logo

केरू रिंग रोड पुल से गिरा ट्रक, खलासी की मौत

जोधपुर,केरू रिंग रोड पुल से गिरा ट्रक, खलासी की मौत।शहर के निकट केरू रिंग रोड पुल से एक ट्रक नीचे गिर गया। हादसे में उसके खलासी की मौत हो गई। इस बारे में मृतक के चचेरे भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए अब रिपोर्ट दी है। पुलिस ने कार्रवाई कर खलासी का शव परिजन को सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें – रेल कर्मचारियों ने किया मनोज परिहार का स्वागत

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि बलाउ जाटी भांडू शेरगढ़ का रहने वाला धूड़ाराम पुत्र गजाराम जाट एक ट्रक पर खलासी लगा हुआ था। वह ट्रक चालक रूपाराम के साथ में 29 जून के सुबह काम के लिए निकला था। शाम के समय में ट्रक चालक रूपाराम गाड़ी लेकर केरू रिंग रोड पर पुल से निकल रहा था। तब ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। जिससे खलासी धूड़ाराम की मौत हो गई। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई जाटी भांडू शेरगढ़ निवासी माला राम पुत्र चूनाराम जाट ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts:

ट्यूबवेल से केबल और फव्वारा चुराने वाली गैंग का खुलासा सरगना समेत दो गिरफ्तार

October 6, 2026

खुद को एयरपोर्ट पर फंसी होने का बोली और बनाया साइबर ठगी का शिकार

October 6, 2026

चार थाई युवतियों सहित सात को शांतिभंग में पकड़ा

October 6, 2026

जोजरी नदी प्रदूषण मामले में रंगाई-छपाई फैक्ट्री पर कार्रवाई आरोपी गिरफ्तार

October 6, 2026

दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट का टॉप-10 का वांछित और 2 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

October 6, 2026

सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों का प्रदेश महामंत्री ने लिया जायजा

October 6, 2026

अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान

October 6, 2026

रेलवे ट्रैक पार करते ट्रेन की चपेट में आने से मौत

October 6, 2026

सेंट्रल जेल के बाथरूम में मिला मोबाइल सिम

October 6, 2026