कार टैक्सी चालक से अज्ञात लोगों ने की मारपीट,26 सौ रुपए लूटे
- अल्टो कार में आए बदमाश
- कार की नंबर प्लेट पर लगा रखा था गोबर
जोधपुर,कार टैक्सी चालक से अज्ञात लोगों ने की मारपीट,26 सौ रुपए लूटे।शहर के सूरसागर पुलिस थाना क्षेत्र में इंद्रोका गांव में एक कार टैक्सी चालक से अज्ञात लोगों ने मारपीट की और उससे 26 सौ रुपए लूट लिए। अल्टो कार में पांच लोग सवार होकर आए और वारदात को अंजाम दिया। कार की नंबर प्लेट पर गोबर लगा रखा था। पीडि़त कार टैक्सी चालक ने इस बारे में सूरसागर थाने में मामला दर्ज करवाया है।
यह भी पढ़ें – साईमा सैयद और मोहम्मद मुशाब भारतीय क्रॉस बॉ शूटिंग टीम के साथ श्रीलंका रवाना
बालोतरा जिले के कल्याणपुर डोल राजगुरों हाल इंद्रोका गांव निवासी भगवानदास पुत्र रामचंद्र वैष्णव की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि वह इको कार चलाता है। 27 जून की रात में साढ़े 11 बजे कपूरिया गांव में सवारी छोड़ कर अपने घर इंद्रोका लौट रहा था। तब रात साढ़े बारह बजे इंद्रोका पहुंचने पर पीछे से एक अल्टो कार में पांच लोग सवार होकर आए। उन लोगों ने उसकी कार को रुकवाया और हाथ पकड़ कर बाहर निकालने के साथ बुरी तरह मारपीट करने लगे। उसके पास में रखे 26 सौ रूपए लूट लिए और भाग गए। बदमाशों ने अपनी कार की नंबर प्लेट पर गोबर लगा रखा था, जिस वजह से नंबर पता नहीं चल पाए। मामले में सूरसागर पुलिस अब अज्ञात शख्स की तलाश में लगी है।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

