Doordrishti News Logo

सोलहवीं विधान सभा का द्वितीय सत्र 3 जुलाई से

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जयपुर,सोलहवीं विधान सभा का द्वितीय सत्र 3 जुलाई से। सोलहवीं राजस्थान विधान सभा का ‌द्वितीय सत्र बुधवार 3 जुलाई से आरंभ होगा। सचिवालय ने सत्र के संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रबंध कर लिया है।

यह भी पढ़ें – मानसून की पहली बारिश में किया पौंधारोपण

सत्र के दौरान विधानसभा की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सत्र से संबंधित की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की। विधान सभा सत्र के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने चर्चा की। विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा कार्यों की प्रगति रिपोर्ट विधान सभा को प्रस्तुत की जा रही है।

फोटो युक्त प्रवेश पत्र ही मान्य
विधान सभा सत्र के दौरान फोटो युक्त प्रवेश पत्र ही मान्य होगा। फोटोयुक्त क्यूआर कोड प्रवेश पत्र से ही अधिकारी एवं कर्मचारी विधान सभा में प्रवेश कर सकेंगे। क्यूआर कोड के स्कैन करने पर ही फ्लैग बैरियर खुलेगा। जिससे आगंतुक विधान सभा में प्रवेश कर सकेंगे। विधान सभा भवन से बाहर जाने के लिए यही प्रक्रिया अपनानी होगी।

सदन में मोबाइल फोन का उपयोग निषेध
विधान सभा सदन में मोबाइल फोन का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। मोबाइल फोन के उपयोग को सदन में निषेध किया गया है।

यह भी पढ़ें – स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूलों में प्राइमरी स्तर की कक्षाओं का होगा संचालन

वाहनों की पार्किंग
विधान सभा भवन परिसर में वही वाहन प्रवेश कर सकेंगे जिन पर ‌द्वितीय सत्र का सत्रकालीन वाहन प्रवेश पत्र लगा होगा। अधिकारी व कर्मचारियों के वाहनों का आवागमन गेट नंबर 1 उत्तर पूर्वी द्वार से होगा और पार्किंग पूर्वी द्वार के भूतल पर की जा सकेगी। पत्रकारों के वाहनों का प्रवेश भी गेट नंबर 1 से होकर पूर्वी एवं दक्षिण कोने में बनाए गए स्थान पर पार्किंग की जायेगी।

प्रतिनिधि मण्डलों की व्यवस्था
सत्र के दौरान विधान सभा में मुख्यमंत्री व मंत्रीयों से मिलने आने वाले प्रतिनिधि मण्डलों के प्रवेश की व्यवस्था संबंधित से सहमति मिलने के पश्चात सम्पर्क अधिकारी द्वारा की जायेगी।

छायाकारों की व्यवस्था
मीडिया के छायाकार और कैमरामैनों का प्रवेश पश्चिमी द्वार के समीप निर्धारित स्थान तक होगा। अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश पर छायाकारों और कैमरामैनों के लिए सत्र के दौरान विशेष व्यवस्था की गई है।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026